{"_id":"63e3e8ee8f8620b8bc043731","slug":"ralod-demonstrated-on-the-problems-of-farmers-lucknow-news-c-13-1-80854-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: किसानों की समस्याओं को लेकर रालोद ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: किसानों की समस्याओं को लेकर रालोद ने किया प्रदर्शन
Wed, 08 Feb 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 08 Feb 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में हरिहरपुररानी के पतिझिया चौराहे पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन कलेक्ट्रेट में सौंपा।
जिलाध्यक्ष राजकुमार ओझा ने कहा कि ब्रज क्षेत्र में आलू निर्यात की स्थापना की जाए। चीनी मिलों को चालू हुए चार माह हो चुका है। इसके बावजूद सरकार ने गन्ना मूल्य की घोषणा नहीं की है। प्रदेश के चार लाख से अधिक किसानों ने किसान संदेह अभियान के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर गन्ना मूल्य की घोषणा करने की मांग की थी।
कार्यकर्ताओं ने आलू का समुचित मूल्य निर्धारित करने, आवारा पशुओं से फसल को बचाने के लिए उचित समाधान करने के साथ बकाया गन्ना मूल्य का ब्याज सहित भुगतान कराने की भी मांग रखी। ज्ञापन देने वालों में अवधेश तिवारी, कमल पांडे, हरिराम भार्गव, हरखराम वर्मा, विमल ओझा, जिलेदार खां, अनिल तिवारी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद