फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rally of bjp president amit shah in balrampur

बलरामपुर मे बोले अमित शाह, मतगणना के दिन ही निकल जाएगी राहुल व बुआ-बबुआ की हवा

Thu, 09 May 2019 03:44 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 09 May 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
rally of bjp president amit shah in balrampur
रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह - फोटो : amar ujala
पांच चरण के मतदान के बाद बचे हुए दो चरणों के लिए सभा पार्टियां अपनी पूरी ताकत झोंक रहीं हैं। छठे चरण में सुल्तानपुर समेत कई जिलों में मतदान होना है। इसी कड़ी में बलरामपुर के छोटा परेड में बृहस्पतिवार दोपहर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार बना दो कश्मीर से धारा 370 हटा देंगे।
विज्ञापन


आगे बोले मतगणना के दिन ही राहुल व बुआ-बहुआ की हवा निकल जाएगी। अमित शाह श्रावस्ती से भाजपा प्रत्यासी दद्दन मिश्र के पक्ष में आयोजित रैली में बोल रहे थे। शाह ने आगे बोलते हुए कहा कि बाजपेई जी को पहली बार लोकसभा भेजने का काम बलरामपुर वालों ने ही किया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

सभी स्थानों पर एक ही नारा मोदी-मोदी

rally of bjp president amit shah in balrampur
प्रतीकात्मक तस्वीर
मैं सभी लोकसभा क्षेत्रों में घूमता हुआ यहां आया हूं। सभी स्थानों पर एक ही नारा है मोदी-मोदी। यह नारा 125 करोड़ भारतवासियों का है। नारा बताता है कि 23 मई को जनता एक बार फिर मोदी को प्रधानमंत्री बनाएगी। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अंदर जनता को वह नेता दिखता है जो अपने लिए नहीं बल्कि देश के लिए जीता है। जिसे 70 साल से जनता ढूंढ़ रही थी।

नरेन्द्र मोदी 20 साल से पूरा दिन देश के विकास के लिए काम में लगे हैं। पांच साल में पांच करोड़ गरीब माताओं को गैस सिलेंडर दिया। दो करोड़ लोगों को घर दिया। ढाई करोड़ घरों में बिजली पहुंचाने का काम किया है। देश के पचास करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा है। चार माह में 24 लाख 80 हजार लोगों का मुफ्त आपरेशन हुआ है।

एक लाख माताओं को मिला मुफ्त गैस सिलेंडर कनेक्शन

श्रावस्ती के सांसद क्षेत्र के विकास की बात आने पर बड़ी दबंगई से अपनी बात मंत्रियों के सामने रखते हैं। उन्होंने क्षेत्र के लिए जबरदस्त पैरवी की है। यही कारण है कि यहां मेडिकल कालेज की स्थापना को मंजूरी दी गई है। श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र की एक लाख माताओं को मुफ्त गैस सिलेंडर कनेक्शन मिला है।

एक लाख किसानों को किसान सम्मान निधि मिली है। सांसद ने रेल लाइन खलीलाबाद से बहराइच जोड़ने की मंजूरी दिलवाई। यूपी सरकार ने कानून व्यवस्था में भी काफी बदलाव किया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed