वाराणसी में 23 और गोंडा में तीन को सपा की महारैली
लोकसभा चुनाव से पहले सपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए सपा
पार्टी ने मोदी की वाराणसी व बहराइच में हुई रैलियों का जवाब देने के लिए 23 जनवरी को वाराणसी और तीन फरवरी को बहराइच से सटे गोंडा में महारैली की घोषणा की है।
सपा प्रवक्ता
राजेंद्र चौधरी ने बताया कि सपा लोकसभा चुनाव में प्रभावशाली प्रदर्शन के
लिए तैयार है। पार्टी ने 22 जनवरी को जनेश्वर मिश्र की पुण्य तिथि पर विशेष
श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम रखा है।
23 को वाराणसी में महारैली होगी।
इसे मुलायम सिंह और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव संबोधित करेंगे। 24 को सपा
विधानमंडल दल की बैठक होगी। तीन फरवरी को गोंडा में महारैली होगी।