फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rakshabandhan festival: Chief Minister and Governor extended best wishes

रक्षाबंधन पर्व: मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं, सभी राजनीतिक दलों ने भी दी प्रदेशवासियों को बधाई

Wed, 30 Aug 2023 10:18 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 30 Aug 2023 10:18 PM IST
सार

राज्यपाल ने कहा कि राखी के धागे बहन के पवित्र प्रेम तथा रक्षा की डोरी मात्र नहीं है, बल्कि ये धार्मिक, सामाजिक और पारिवारिक एकबद्धता एवं एकसूत्रता का अमोघ साधन है। 

विज्ञापन
Rakshabandhan festival: Chief Minister and Governor extended best wishes
बालिका से राखी बंधवाते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन भाई बहन के पारस्परिक प्रेम, स्नेह और विश्वास का त्योहार है। यह त्योहार कर्तव्य, आत्मीयता, त्याग, सामाजिक एकता और सद्भाव की भावना का प्रतीक है। रक्षा बंधन भाई बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व तो है ही साथ ही भारत की गुरू-शिष्य परंपरा का त्योहार भी है। रक्षा बंधन का त्योहार समाज में प्रेम और भाईचारा बढ़ाने का कार्य भी करता है। यह दान के महत्व को प्रतिष्ठित करने वाला पावन त्योहार है।
विज्ञापन


राज्यपाल ने रक्षाबंधन की प्रदेशवासियों को दी बधाई

 राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। अपने बधाई संदेश में राज्यपाल ने कहा कि रक्षाबंधन प्यार के धागों का ऐसा पर्व है जो घर-घर ही नहीं बल्कि समाज व राष्ट्र में मानवीय रिश्तों में नवीन ऊर्जा का संचार करता है।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि राखी के धागे बहन के पवित्र प्रेम तथा रक्षा की डोरी मात्र नहीं है, बल्कि ये धार्मिक, सामाजिक और पारिवारिक एकबद्धता एवं एकसूत्रता का अमोघ साधन है। उन्होंने कहा कि रक्षा पर्व महिलाओं को समानता एवं सुरक्षा प्रदान करने के लिए संकल्पित होने का अवसर भी प्रदान करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी दी बधाई

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, विधानसभा अध्यक्ष अध्यक्ष सतीश महाना, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद, पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल, औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी, सहकारिता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर, परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह और आयुष मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्रा दयालु ने भी प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने भी प्रदेश की जनता को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी है। बसपा सुप्रीमो मायावती, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed