फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rajya Sabha elections: RLD busy in pacifying its MLAs, Jayant Chaudhary summoned everyone to Delhi

राज्यसभा चुनाव: अपने विधायकों को सहजने में जुटी रालोद, जयंत चौधरी ने सभी को आनन-फानन किया दिल्ली तलब

Fri, 16 Feb 2024 07:33 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 16 Feb 2024 07:33 AM IST
सार

यूपी में राज्यसभा चुनाव की आठवीं सीट के लिए वोटिंग होनी है। सभी विधाायक बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ के पीछे एकजुट रहें इसके लिए रालोद ने उन्हें सहेजना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
Rajya Sabha elections: RLD busy in pacifying its MLAs, Jayant Chaudhary summoned everyone to Delhi
विधायकों के साथ जयंत चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 राज्यसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को भाजपा के आठवें प्रत्याशी के रूप में संजय सेठ के नामांकन के बाद चुनाव में मतदान तय माना जा रहा है। इसे देखते हुए सभी पार्टियां अपने-अपने वोट सहेजने में जुट गई हैं। इसी क्रम में कुछ विधायकों की नाराजगी की चर्चा के बीच बृहस्पतिवार को रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद जयंत चौधरी ने पार्टी के सभी विधायकों को दिल्ली तलब किया।

विज्ञापन


जयंत चौधरी ने पार्टी विधायकों से भाजपा के साथ प्रस्तावित गठबंधन को लेकर चल रही कुछ विधायकों की नाराजगी के बारे में बात की। इस पर सभी विधायकों ने एक साथ होने और नाराजगी की बात को खारिज किया। इसके बाद जयंत चौधरी ने विधायकों से एकजुटता के साथ आगामी राज्यसभा चुनाव में मतदान और लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए जुटने को कहा।
विज्ञापन


बैठक में शामिल विधायकों ने बताया कि इस दौरान भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर भी चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही इसकी घोषणा हो जाएगी। उन्होंने कहा कि हमें एकजुट रहकर पार्टी के मूल सिद्धांतों, किसान, मजदूर वर्ग के लिए, उनके हित में काम करना है। बता दें कि यह चर्चा चल रही थी कि पार्टी के कुछ विधायक भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर नाराज हैं। इसे देखते हुए उनकी शंकाओं का समाधान करने व राज्यसभा चुनाव को लेकर पार्टी अध्यक्ष ने आज विधायकों से मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed