फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rajya Sabha elections in UP: BJP buys ninth nomination, raising the possibility of a breakout in SP

यूपी में राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने खरीदा नौंवा पर्चा, बढ़े सपा में सेंधमारी के आसार; अखिलेश के लिए है ये चुनौती

Sat, 03 Oct 2026 07:19 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 03 Oct 2026 07:19 AM IST
सार

Rajya Sabha elections in UP: यूपी में राज्यसभा चुनाव प्रगति पर हैं। भाजपा की आठ सीटें कन्फर्म हैं। उसने नौंवी सीट के लिए पर्चा खरीद लिया है। माना जा रहा है कि दोनों पार्टियां एक दूसरे के विधायकों पर  डोरे डाल रही हैं। 

विज्ञापन
Rajya Sabha elections in UP: BJP buys ninth nomination, raising the possibility of a breakout in SP
यूपी में राज्यसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां बढ़ गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नौवां नामांकन पत्र खरीद लिया है। चुनावी गणित के मुताबिक, मौजूदा संख्याबल के आधार पर भाजपा के आठ और समाजवादी पार्टी (सपा) के दो प्रत्याशियों का निर्वाचित होना तय माना जा रहा है। 

विज्ञापन


ऐसे में भाजपा की ओर से नौवां पर्चा खरीदे जाने से चुनाव में सेंधमारी की संभावनाओं को बल मिला है।राज्यसभा चुनाव विधानसभा चुनाव से पहले हो रहा है। इसे सत्ता पक्ष और विपक्ष के लिए शक्ति परीक्षण के तौर पर भी देखा जा रहा है। दोनों दल अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने में जुटे हैं। 
विज्ञापन


भाजपा और सपा के पास कुछ अतिरिक्त वोट हैं, जिसके चलते क्रॉस वोटिंग और विधायकों के पाला बदलने को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज है। भाजपा इससे पहले भी राज्यसभा चुनाव में अतिरिक्त प्रत्याशी उतारकर मुकाबले को रोचक बना चुकी है। नौवां पर्चा खरीदने के बाद पार्टी की रणनीति को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, भाजपा ने अभी अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में नौवें प्रत्याशी का नाम सामने आने पर ही तस्वीर स्पष्ट होगी।उधर, सपा ने प्रो. रामगोपाल यादव और उद्योगपति धनराज नथवानी को प्रत्याशी बनाया है और दोनों नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पर्याप्त संख्याबल जुटने पर तीसरा प्रत्याशी उतारने की बात कही है। यदि सपा तीसरा प्रत्याशी मैदान में उतारती है तो चुनाव निर्विरोध होने की संभावना समाप्त हो जाएगी और दोनों दलों के सामने अपने विधायकों को एकजुट रखने की चुनौती बढ़ जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed