फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: ATS conducts a series of rapid raids against the Shahzad Bhatti network; operations are underway across 10

यूपी: शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ एटीएस के ताबड़तोड़ छापेमारी, लखनऊ समेत 10 जिलों में दबिश जारी

Sat, 03 Oct 2026 10:23 AM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 03 Oct 2026 10:23 AM IST
सार

यूपी एटीएस ने शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े संदिग्धों के खिलाफ लखनऊ समेत 10 जिलों में दबिश दी। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जानकारी सामने आई है। एजेंसी गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर 150 से अधिक संदिग्धों की गतिविधियों और संपर्कों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
UP: ATS conducts a series of rapid raids against the Shahzad Bhatti network; operations are underway across 10
शहजाद भट्टी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क शहजाद भट्टी से जुड़े संदिग्धों के खिलाफ उत्तर प्रदेश एटीएस ने कार्रवाई तेज कर दी है। लखनऊ समेत प्रदेश के 10 जिलों में एटीएस की टीमों ने संदिग्धों के ठिकानों पर दबिश दी। इसमें सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, अलीगढ़, मेरठ जिले शामिल हैं। इस दौरान 10 से 15 संदिग्ध उठाए गए हैं। 

विज्ञापन


एटीएस की कार्रवाई का मकसद नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की पहचान करना और उनकी भूमिका की पड़ताल करना है। एजेंसी पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर नए संदिग्धों तक पहुंच रही है। रिपोर्टों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में 150 से अधिक लोगों के बारे में जानकारी मिली है, जिनकी गतिविधियों और संपर्कों की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन

 

चार महीने में 52 गिरफ्तार

यूपी एटीएस पिछले चार महीनों में शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़ी कथित आतंकी गतिविधियों के मामलों में 52 संदिग्धों को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच में सोशल मीडिया के जरिए युवाओं से संपर्क और नेटवर्क से जोड़ने के आरोप भी सामने आए हैं।

एटीएस संदिग्धों के सोशल मीडिया अकाउंट, चैट और अन्य संपर्कों की भी पड़ताल कर रही है। अब जांच का दायरा बढ़ाते हुए एटीएस संदिग्धों के घरों और अन्य ठिकानों पर दबिश दे रही है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के आधार पर नेटवर्क के दूसरे सदस्यों की भूमिका स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed