फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rajya Sabha Election: polling will be on three booths.

राज्यसभा चुनाव: तीन बूथों पर होगा मतदान, निर्वाचन आयोग के विशेष पेन से देना होगा वोट

Sun, 25 Feb 2024 09:12 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 25 Feb 2024 09:12 PM IST
सार

यूपी में राज्यसभा की सीटों के लिए होने वाले मतदान की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने रविवार को विधानभन पहुंचकर मतदान की तैयारियों का जायजा लिया। 

विज्ञापन
Rajya Sabha Election: polling will be on three booths.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

राज्यसभा चुनाव के लिए विधानभवन के तिलक हॉल में तीन मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदाता को निर्वाचन आयोग के विशेष पेन से ही मतदान करना होगा। राज्यसभा चुनाव में 399 मतदाता हैं। इनमें से 3 मतदाता फिलहाल जेल में बंद हैं। ऐसे में 396 मतदाता वोट करेंगे। सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा।

विज्ञापन


प्रत्येक बूथ के लिए मतदान टीम के साथ भाजपा और सपा के पोलिंग एजेंट भी मौजूद रहेंगे। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने रविवार को विधानभन पहुंचकर मतदान की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मतदान के दौरान आचार संहिता का पालन कराने और शांति व्यवस्था के लिए पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने वितरित किए नियुक्ति पत्र: पेपर लीक पर बोले- युवाओं के साथ 'पाप' करने वाले न घर के रहेंगे न घाट के
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पैरा बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियन बनने पर सीएम योगी ने आईएएस सुहास एल वाई को दी बधाई


नाम के आगे लिखनी होगी संख्या
निर्वाचन विभाग के अधिकारी ने बताया कि मतपत्र पर 11 प्रत्याशियों के नाम होंगे। मतदाता को निर्वाचन आयोग के विशेष पेन से प्रत्याशी के नाम के आगे संख्या लिखनी होगी। उदाहरण के तौर पर यदि भाजपा के किसी विधायक को पार्टी प्रत्याशी सुधांशु त्रिवेदी को मत करना है तो उनके नाम के आगे पैन से 1 लिखना होगा। किसी विधायक को सुधांश त्रिवेदी को प्रथम और संजय सेठ को द्वितीय वरीयता में मत देना है तो त्रिवेदी के नाम के आगे 1 और संजय सेठ के नाम के आगे 2 लिखना होगा।

अपने पेन से लिखा तो मत खारिज हो जाएगा
सभी विधायकों को निर्वाचन विभाग के विशेष पेन से ही मतदान करना होगा। यदि किसी मतदाता ने अपने पेन से संख्या लिखी तो मत खारिज हो जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोग की ओर से मतदान के लिए विशेष पेन बनाए गए हैं। इसकी स्याही और प्वाइंट का आकार आम पेन से भिन्न है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed