फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rajya Lok Seva Adhikaran gives decision in payment of a teacher case.

UP: शिक्षक के बकाये के लिए निदेशक के खाते से कुर्क होगी राशि, राज्य लोक सेवा अधिकरण ने दिया आदेश

Mon, 27 May 2024 12:03 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 27 May 2024 12:03 AM IST
सार

अधिकरण ने यह फैसला अपने ही 29 नवंबर 2019 के आदेश के पालन के लिए सुनाया है। साथ ही भुगतान न करने की स्थिति में निदेशक को 27 मई को कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर रिपोर्ट देने को कहा है।

विज्ञापन
Rajya Lok Seva Adhikaran gives decision in payment of a teacher case.
अदालत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य लोक सेवा अधिकरण ने शिक्षक की बकाया राशि के भुगतान के लिए निदेशक होम्योपैथी के खाते से राशि कुर्क करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


अधिकरण ने यह फैसला अपने ही 29 नवंबर 2019 के आदेश के पालन के लिए सुनाया है। साथ ही भुगतान न करने की स्थिति में निदेशक को 27 मई को कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन


अधिकरण ने राजकीय केजीके होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, लाइनपार मुरादाबाद में तैनात डॉ. कृष्णवीर सिंह के रुके हुए देयों के भुगतान का पांच साल पहले आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 1993 से डिमॉस्ट्रेटर के पद पर तैनात डॉ. कृष्णवीर सिंह को कोर्ट के आदेश से प्रवक्ता के पद पर समायोजित तो कर दिया गया, लेकिन वाद की अवधि 1993 से 2009 का वेतन और प्रमोशन आदि के लाभ नहीं दिए। इस पर डॉ. कृष्णवीर ने पुनः कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed