{"_id":"59a432734f1c1bc7018b4581","slug":"rajnath-singh-to-inaugrate-lucknow-metro-on-sept-five","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सितंबर से चलेगी लखनऊ मेट्रो, गृहमंत्री राजनाथ सिंह करेंगे इनॉगरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सितंबर से चलेगी लखनऊ मेट्रो, गृहमंत्री राजनाथ सिंह करेंगे इनॉगरेशन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 28 Aug 2017 08:46 PM IST
विज्ञापन
मेट्रो ट्रेन पर बैठने के लिए लखनऊवासियों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। पांच सितंबर को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद छह सितंबर से आम जनता इससे सफर कर सकेगी। गौरतलब है कि अभी तक मेट्रो के संचालन की तारीख को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। इसके पहले लखनऊ मेट्रो की स्पीड व सुरक्षा के बारे में जानकारी दी जा चुकी है।
विज्ञापन
स्पीड से लेकर सुरक्षा तक सब कुछ फाइनल, जानें- लखनऊ मेट्रो की ये खास बातें
विज्ञापन
लखनऊ मेट्रो ट्रैक पर 80 किमी की रफ्तार से दौड़ सकती है पर यह इतनी स्पीड से चलाई नहीं जाएगी। पहले फेज में ट्रांसपेार्ट नगर से चारबाग तक मेट्रो चलाने की जो तैयारी है उसमें इसकी स्पीड 40 से 45 किमी प्रतिघंटा रहेगी। इस रूट में आठ स्टेशन आएंगे, जिन पर रुकते हुए ट्रेन ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग तक करीब 8.5 किमी का सफर 15-17 मिनट में तय करेगी।
लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रवक्ता अमित श्रीवास्तव का कहना है कि ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग तक कुल आठ स्टेशन हैं और पूरा रूट 8.5 किमी का है। हर स्टेशन पर ट्रेन 30 से 40 सेकेंड रुकेगी। जिन स्टेशन पर अधिक लोड होगा वहां 40 सेंकेड का स्टापेज होगा, वरना सामान्य तौर 30 सेकेंड ही ट्रेन रुकेगी।