{"_id":"5bdc1080bdec226950360a0f","slug":"rajnath-singh-speaks-on-attack-of-ulfa-in-asam","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम के तिनसुकिया में हुए हमले पर बोले गृहमंत्री राजनाथ- ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, बर्दाश्त नहीं करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असम के तिनसुकिया में हुए हमले पर बोले गृहमंत्री राजनाथ- ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, बर्दाश्त नहीं करेंगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 02 Nov 2018 02:23 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद गृहमंत्री राजनाथ सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने असम के तिनसुकिया में हुए उग्रवादी हमले में प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ये हमला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे हमले बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
गृहमंत्री लखनऊ के विद्या भारती स्कूल के राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत भी किया।
विज्ञापन
आपको बता दें कि असम के तिनसुकिया इलाके में उग्रवादी हमला हुआ है। जानकारी के अनुसार हमले में पांच लोगों की मृत्यु हुई है। इसके अलावा कई लोगों के घायल होने की भी आशंका है। बताया जा रहा है कि उग्रवादियों ने कुछ लोगों को अगवाकर उन पर गोलियां बरसाई।
विज्ञापन
क्रीड़ा प्रतियोगिता के कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने कहा कि जब मैं 15 साल का था तब से विद्या भारती से परिचित हूं। ये संस्थान विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का विकास करता है। ज्ञान देने का काम तो बहुत से संस्थान करते हैं पर यहां ज्ञान के साथ संस्कार देने का भी काम होता है। उन्होंने कहा कि मैं कहता हूं कि विद्या भारती राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करता है।
गृहमंत्री ने कहा कि भारत के संस्कार और मूल्य देश की विशेषता हैं। भारतीय संस्कृति ने ही पूरे विश्व को अपना परिवार मानने का उद्घोष किया है। अन्य किसी संस्कृति में ये बात नहीं की गई है।
राजनाथ ने कहा कि अब खेलों के प्रति लोगों की धारणा बदली है। छोटे-छोटे शहरों के निकल कर खिलाड़ी आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी खेलो इंडिया का नारा दिया है। हमारे खिलाड़ी गोल्ड जीत रहे हैं। हमें उम्मीद है कि आने वाले वक्त में भारत सुपर स्पोर्ट्स पावर बनेगा।