'पिछले 18 साल में देश की आंतरिक सुरक्षा सबसे बेहतर'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि देश में आंतरिक सुरक्षा पिछले डेढ़ दशक में सबसे अच्छी स्थिति में है। ऐसा पहली बार है जब आतंकी हमला भारत में हो रहा है और एफआईआर पाकिस्तान में दर्ज हो रही है।
गृहमंत्री फैजाबाद रोड पर नीलकंठ लान में होली मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। माना जा रहा है कि राजनाथ ने पठानकोठ आतंकी हमले की पाकिस्तानी एजेंसियों को जांच की इजाजत देने पर विपक्षी आलोचना का जवाब दिया है।
सिंह ने कहा कि ऐसा कभी नहीं हुआ कि हमारे यहां घटना हो और एफआईआर वह दर्ज करें। इसे कूटनीतिक मोर्चे पर सफलता के रूप में देखना चाहिए।
पाकिस्तानी घुसपैठ में आई है 50 फीसदी की कमी
सिंह ने कहा कि बतौर गृहमंत्री आंतरिक सुरक्षा की जबसे जिम्मेदारी मिली है, लगातार सुधार के कदम उठाए हैं।
नक्सलवाद हो, उग्रवाद हो, आतंकवाद हो या घुसपैठ की समस्या, देश की आंतरिक सुरक्षा की स्थिति पिछले 18 सालों में सर्वाधिक बेहतर स्थिति में है।
सीमापार से पाकिस्तानी घुसपैठ में 50 फीसदी की कमी आई है। दुनिया के देशों में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। अब कोई भी देश अपने बारे में सोचता है तो वह भारत को नजरंदाज कर नहीं सोचता।
जल्द लोग कहेंगे इतना विकास कभी नहीं हुआ
राजनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केंद्र की सरकार की तारीफों के पुल बांधे। राजनाथ ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार प्रभावी तरीके से काम कर रही है।
जो लोग कह रहे हैं कि बहुत काम तो नहीं दिख रहा, कुछ ही दिन में वे बोलने लगेंगे कि इतना काम तो कभी नहीं हुआ।
राजनाथ सिंह ने कहा, केंद्र सरकार ने सभी के हित में बड़ी संख्या में योजनाएं शुरू की हैं। इनका असर जल्दी ही दिखने लगेगा। उन्होंने कहा कि अटल जी ने विकास के मामले में कीर्तिमान बनाया। मोदी जी अटल जी के विकास के अधूरे काम को आगे बढ़ा रहे हैं।
उत्तराखंड के संकट का हल जल्द ...
सेक्टर क्यू राम-राम बैंक चौराहा पर होली मिलन समारोह में कहा कि केंद्र सरकार देश की सुरक्षा पर लगातार नजर रखे हुए है। भाजपा जात-पांत की और पंथ-मजहब की राजनीति नहीं करती।
केंद्र सरकार का एकमात्र एजेंडा सबका साथ-सबका विकास है। केंद्र सरकार का एजेंडा भी विकास ही है। जम्मू-कश्मीर में सरकार के बारे में पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में जो भी सरकार बनेगी वह जनता के हित में रखकर बनेगी।
उत्तराखंड के बारे में एक सवाल पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जल्द ही उत्तराखंड के संकट हल निकाल लेगी।