फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rajnath singh may be chief minister of uttar pradesh.

यूपी सीएम की दौड़ में राजनाथ सबसे आगे, बनाए जा सकते हैं दो डिप्टी सीएम

Wed, 15 Mar 2017 12:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 15 Mar 2017 12:33 PM IST
विज्ञापन
rajnath singh may be chief minister of uttar pradesh.
राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

यूपी के सीएम पद की दौड़ में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह सबसे आगे हैं। केंद्रीय नेतृत्व की लिस्ट में राजनाथ का नाम सबसे ऊपर है हालांकि संघ का एक तबका पिछड़े वर्ग के नेताओं को भी नाराज नहीं करना चाहता। संतुलन साधने के लिए दो डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं जिसमें से एक पिछड़ी जाति का और दूसरा दलित वर्ग से हो सकता है।

विज्ञापन


भाजपा में सूबे की सरकार को लेकर चल रहे मंथन पर 20 मार्च से पहले फैसला होने की उम्मीद नहीं दिखती। इसके दो वजहे हैं। एक तो 16 मार्च को प्रस्तावित विधायक दल की बैठक की जानकारी विधायकों और पर्यवेक्षकों तक नहीं पहुंच सकी है। दूसरे संघ की प्रतिनिधि सभा की सभा कोयंबटूर में 17 मार्च से 19 मार्च के बीच होगी इसके बाद ही नई सरकार का स्वरूप सामने आ सकेगा।
विज्ञापन


इसी बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। माना जाता है कि इस मुलाकात में भी कि प्रधानमंत्री और उनके बीच भी यूपी की नई सरकार को लेकर चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आगे बढ़ सकती है विधायक दल की बैठक की तारीखें

rajnath singh may be chief minister of uttar pradesh.

भाजपा के विधायक दल की बैठक 16 मार्च को संभावित बताई जा रही थी। लेकिन प्रदेश भाजपा के एक प्रमुख पदाधिकारी कहना है कि बैठक की तारीख आगे खिसक सकती है क्योंकि अभी तक विधायकों को इसकी कोई सूचना नहीं दी गई है।

दिल्ली में डेरा डाले कई विधायकों ने लखनऊ वापसी का टिकट ही 16 या उसके बाद का करा रखा है। यहां तक कि पर्यवेक्षक बनाए गए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव का भी कहना है कि  उनका अभी लखनऊ आने का कोई कार्यक्रम नहीं है। विधायकों की बैठक के बारे में भी उन्हें कोई सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed