फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rajnath Singh inaugrates hospital in Lucknow.

बाबा अंबेडकर को याद कर राजनाथ ने लखनऊ को दी सौगात

Wed, 20 Apr 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 20 Apr 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Rajnath Singh inaugrates hospital in Lucknow.
गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आने वाले समय में देश के हरेक व्यक्ति को सामाजिक सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। एक भी व्यक्ति सामाजिक सुरक्षा योजना के दायरे से बाहर नहीं रहेगा।

विज्ञापन


उन्होंने राज्य कर्मचारी बीमा निगम (ईएसआईसी) के राजधानी में खुले नए अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर को बड़ी सौगात बताया।

साथ ही कहा कि ईएसआई की पूरी अवधारणा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की देन है। उनके प्रयासों से ही इससे संबंधित एक्ट संसद में पास हुआ।

राजनाथ बुधवार को सरोजिनी नगर में ईएसआई अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि रोटी, कपड़ा, मकान के साथ-साथ अब शिक्षा और चिकित्सा भी प्राथमिक जरूरतों में शामिल हो चुकी है।

विज्ञापन

मोदी सरकार का प्रयास हर किसी को मिले सामाजिक सुरक्षा

Rajnath Singh inaugrates hospital in Lucknow.

केंद्र सरकार का प्रयास है कि देश का कोई भी व्यक्ति भविष्य को लेकर चिंतित न रहे। सभी व्यक्ति सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के दायरे में आ जाएं।

इसके लिए ही सामाजिक सुरक्षा की तीन योजनाएं -प्रधानमंत्री जन-धन योजना, जीवन ज्योति योजना और अटल पेंशन योजना चलाई गई हैं।

उन्होंने कहा कि अब तक ईएसआईसी संगठित क्षेत्र में काम करने वालों को ही इलाज की सुविधा देता था। अब असंगठित क्षेत्र के मजदूर भी इसका फायदा उठा सकेंगे, जो कि एनडीए सरकार का बड़ा फैसला है।

राजनाथ बोले, इसे जो भी चलाए अच्छे से चलाए

Rajnath Singh inaugrates hospital in Lucknow.

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि अभी उन्हें इसकी जानकारी नहीं है कि इस अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर को राज्य या केंद्र सरकार में से कौन चलाएगा, लेकिन जो भी चलाए, इसे अच्छे से चलाए।

ईएसआई अस्पतालों और डिस्पेंसरी में एलोपैथी के साथ ही आयुष ट्रीटमेंट देने के फैसले की भी उन्होंने सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed