भारत ही अकेला मुल्क जहां इस्लाम के सभी फिरके मौजूद: राजनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि तहजीब के शहर लखनऊ को नफरत की आग से बचाना ही मौलाना अतहर को सच्ची खिराजे अकीदत है।
वो रविवार को ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना अतहर के 40वें की मजलिस में शरीक होने आसिफी इमामबाड़े पहुंचे थे, जहां उन्होंने मौलाना अतहर को श्रद्धांजलि पेश की।
गृहमंत्री ने कहा कि मौलाना अतहर ने भाईचारे और अमन को कायम रखने के लिए काफी मेहनत की है। मौलाना के लिए हमारी सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि हम अगर कोई नफरत फैलाने का काम करे तो हम उस पर पानी और बर्फ डालने का कम करें।
गृह मंत्री ने कहा कि इस्लाम में मुसलमानों के 72 फिरकों का जिक्र है। भारत दुनिया में अकेला ऐसा मुल्क है जहां पर इस्लाम में बताए हुए सभी फिरके मौजूद हैं।
राजनाथ बोले, मौलाना के जाने से काम खत्म नहीं हुआ
उन्होंने कहा कि मौलाना के विचार और विचारधारा के कायल केवल हिंदुस्तान में ही नहीं बल्कि पूरी दुनियां के लोग थे। मौलाना के चले जाने से हम अपने काम की समाप्ति न समझे।
उन्होंने कमेटियां गठित कर साल में एक दिन एकत्र होकर मौलाना अतहर को याद करने और उनके विचारों को आगे बढ़ाने की अपील की।
गृह मंत्री ने सवाल किया कि जब हर साल हम त्यौहार मना सकते हैं तो क्या मौलाना जैसी शख्सियत को खिराजे अकीदत पेश करने के लिए इकट्ठा नहीं हो सकते।
इस मौके पर कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व विधायक डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व मंत्री लालजी टंडन और पूर्व राज्यपाल सैयद सिबते रजी ने मौलाना अतहर को खिराजे अकीदत पेश की।