फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rajnath singh during roadshow in Lucknow.

परिवर्तन यात्रा ने यूपी में रखी भाजपा की सत्ता की बुनियाद: गृहमंत्री राजनाथ

Sun, 25 Dec 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 25 Dec 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
Rajnath singh during roadshow in Lucknow.
कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते गृहमंत्री राजना‌थ सिंह - फोटो : amar ujala

यूपी में सरकार बनाने के संकल्प के साथ भाजपा की चारों परिवर्तन यात्राओं का शनिवार को लखनऊ में रोड शो के साथ समापन हो गया। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने समापन करते हुए कहा कि सपा और बसपा ने प्रदेश में विकास और सुशासन को बनवास दे दिया है। सरकार बनाकर भाजपा विकास और सुशासन को वापस लाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने नोटबंदी को देशहित में उठाया कदम बताते हुए कहा, इसे चुनावी लाभ-हानि के नजरिये से न देखा जाए। परिवर्तन यात्राओं के समापन में केंद्रीय मंत्री उमा भारती, कलराज मिश्र, संतोष गंगवार, डॉ. महेश शर्मा, महेन्द्र नाथ पांडेय, वीके सिंह, संजीव बालियान, साध्वी निरंजन ज्योति, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य समेत अधिकतर सांसद और विधायक मौजूद रहे।
विज्ञापन


सहारनपुर, झांसी, सोनभद्र और बलिया से प्रारंभ हुई चारों परिवर्तन यात्राएं शनिवार को राजधानी के मोती महल लॉन पहुंची। यात्रा के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। भारत माता की जय और वंदेमातरम के उद्घोष के बीच राजनाथ सिंह ने उन्हे संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनता ने परिवर्तन का मूड बना लिया

Rajnath singh during roadshow in Lucknow.

कहा कि प्रदेश में पहली बार भाजपा की किसी यात्रा को जनता ने इतना प्यार दिया है। इसलिए अब यह तय हो गया है कि प्रदेश की जनता ने परिवर्तन का मूड बना लिया है।

सूबे में कुल 192 दिन की यात्राओं के बाद राजनीतिक विश्लेषकों ने भी मान लिया है कि भाजपा की इस यात्रा ने प्रदेश में सफलता की बुनियाद स्थापित कर दी है।

गृह मंत्री ने कहा, यह स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में परिवर्तन होगा और ऐसी सरकार बनेगी जो सुशासन और विकास को फिर वापस लाएगी।

कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि परिवर्तन यात्रा के समापन के बाद प्रदेश में सरकार बनाने का संकल्प लेकर अपने क्षेत्रों में काम करें। तब तक चैन से नहीं बैठना है, जब तक प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं बन जाती।

नोटबंदी को चुनावी लाभ-हानि के नजरिए से न देखें

Rajnath singh during roadshow in Lucknow.

राजनाथ ने कहा, नोटबंदी देश हित में उठाया गया कदम है। इस फैसले को राजनैतिक या चुनावी लाभ-हानि के नजरिए से नहीं देखना चाहिए। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जनता से वादा किया था कि वह भ्रष्टाचार पर कुठाराघात करेगी।

इसी के अनुरूप प्रधानमंत्री मोदी ने कालाधन के खिलाफ यह कदम उठाया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्र  ने पहला कदम उठाते हुए कालाधन की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था। नोटबंदी करके सरकार उसी रास्ते पर चल रही है।

अटल के बाद मोदी ने दिया सुशासन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए राजनाथ ने कहा, अटल बिहारी वाजपेयी पहले प्रधानमंत्री थे जिन्होंने देश में सुशासन व विकास की नींव रखी।

उनकी जयंती की पूर्व संध्या पर उनके दीर्घायु होने का कामना करते हुए कहा कि अटलजी की नीतियों का ही नतीजा है कि पूरे देश के लोग भाजपा को ही एक मात्र विश्वसनीय राजनीतिक दल मानते हैं।

वाजपेयी के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा के अलावा देश को नया आयाम दिया है। मोदी  विदेशों में भी देश का मस्तक ऊंचा कर रहे हैं। देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने और आर्थिक विषमता दूर करने की दिशा में भी सरकार काम कर रही है।

भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए हर बूथ पर कमल खिलाएंगे

Rajnath singh during roadshow in Lucknow.

राजनाथ ने हजरतगंज चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रदेश के जनजीवन में आर्थिक, सामाजिक परिवर्तन लाने और भाजपा सरकार बनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने संकल्प पढ़ा और कार्यकर्ताओं ने उसे दोहराया।

कहा, प्रदेश वासियों का दुख दूर करेंगे। सबका साथ लेंगे और सबका विकास करेंगे। समाज के सभी वर्गों में समता, प्रीति, सौहार्द लाएंगे। उप्र का गौरव फिर स्थापित करेंगे। मूल्य आधारित राजनीति हमारी निष्ठा है।

वाजपेयी की कर्मभूमि पर खड़े होकर उनके जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर हम संकल्प लेते हैं कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय के मार्ग का अनुसरण करते रहेंगे।

घर-घर जाएंगे, सपा सरकार के गुंडाराज, भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाद और सपा, बसपा, कांग्रेस की भ्रष्ट राजनीति को समाप्त करने के लिए हर बूथ पर कमल खिलाएंगे।

विभिन्न संगठनों ने किया स्वागत

Rajnath singh during roadshow in Lucknow.

मोती महल लॉन में सभा के बाद राजनाथ, उमा भारती, राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य समेत कुछ नेता एक ट्रक पर बने रथ पर सवार हुए। उनके पीछे चारों दिशाओं से आए रथों पर भी अन्य केंद्रीय मंत्री व बड़े नेता सवार हुए। इसके बाद रोड शो शुरू हुआ। हजारों की भीड़ भी साथ चल रही थी।

यह काफिला स्टेट बैंक मुख्यालय की ओर से होते हुए गांधी मार्ग पहुंचकर हजरतगंज की ओर मुड़ गया। मोती महल से हजरतगंज के बीच करीब 7 स्थानों पर व्यापार मंडल, वाल्मीकि समुदाय, अधिवक्ताओं व विभिन्न संगठनों ने यात्रा का स्वागत करते हुए पुष्पवर्षा की।

दो घंटे बाद राजनाथ के नेतृत्व में रोड शो हजरतगंज पहुंचा। राजनाथ, उमा व कलराज ने सबसे पहले अंबेडकर, महात्मा गांधी और सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

यहां भी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को प्रदेश में सरकार बनाने का संकल्प दिलाकर परिवर्तन यात्रा का विधिवत समापन किया। भारत माता की जय और वंदेमातरम के उद्घोष से पूरा इलाका गूंजता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed