फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rajnath singh campaign in sitapur.

राजनाथ बोले, पांच साल में यूपी में आ गई भ्रष्टाचार व दंगों की बाढ़

Sat, 18 Feb 2017 02:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर Updated Sat, 18 Feb 2017 02:37 AM IST
विज्ञापन
 rajnath singh campaign in sitapur.
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शुक्रवार को जिले में तीन जनसभाओं में सपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले पांच सालों में यूपी में भ्रष्टाचार व दंगों की बाढ़ आ गई है।

विज्ञापन


यूपी के हालात बदलने को अब भाजपा सरकार जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार बनी तो नैमिषारण्य को पर्यटन केंद्र का दर्जा दिलाएंगे।

मिश्रिख में आयोजित जनसभा में राजनाथ सिंह ने लोगों से पूछा कि आप बताइए, यहां सब कैसा है। विकास हुआ, कानून व्यवस्था ठीक है। पब्लिक ने नहीं में जवाब दिया। इस पर वह बोले कि मुख्यमंत्री तो बोल रहे हैं कि बहुत काम कराया है। उन्होंने कहा कि यूपी के हालात बदलने को भाजपा सरकार जरूरी है।

विज्ञापन

'देश से बढ़कर कुछ नहीं'

 rajnath singh campaign in sitapur.

राजना‌थ ‌सिंह ने कहा कि हमने उज्ज्वला योजना के जरिये गरीब परिवारों को मुफ्त में गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है। जन-धन खाते खुलवाए। नोटबंदी का फैसला लेकर प्रधानमंत्री ने देश व जनता के भविष्य को संवारने का काम किया है।

आज भले तकलीफ हुई हो लेकिन आने वाले समय में इसके कई लाभ दिखाई देंगे। वह बोले हमने सेना से कह रखा है, पहले गोली मत चलाना लेकिन दुश्मन यदि पहल करे तो गोलियां गिनना भी मत। देश से बढ़कर कुछ नहीं।

हमने सर्जिकल स्ट्राइक कर पूरी दुनिया में यह संदेश दिया है, कि हम सरल हैं, लेकिन कमजोर नहीं। कहा कि राहुल जिस साइकिल पर बैठे हैं, मुलायम सिंह ने उसे पहले ही पंक्चर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed