फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rajnath criticizes pakistan and china

कश्मीर की वादियों में राजनाथ ने भरी 'गर्मी'

Wed, 16 Apr 2014 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 16 Apr 2014 09:43 AM IST
विज्ञापन
rajnath criticizes pakistan and china

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह मंगलवार को कश्मीर की वादियों में जमकर बरसे। उन्होंने पाकिस्तान पर हमला किया।

विज्ञापन


सबसे पहले राजनाथ ने कहा कि जम्मू-कश्मीर का भाजपा के साथ जज्बाती रिश्ता है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने रियासत की अहमियत को पहचाना था।

जिस प्रकार से यहां उन्हें पगड़ी पहनाई गई थी, उसकी आन-बान और शान को भाजपा संभालेगी। उन्होंने सीमा पार के लोगों को भी संदेश देते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था... है... और रहेगा।

राजनाथ सिंह ने स्पष्ट कहा कि वह पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से बेहतर संबंध स्थापित करना चाहते हैं। यदि पड़ोसी अपनी हरकत से बाज नहीं आएगा तो जवाब देने की ताकत भी रखते हैं।चीन और पाकिस्तान को हम जवाब देने में सक्षम हैं।

विज्ञापन

हम देश के लिए वोट चाहते हैं

rajnath criticizes pakistan and china

उधमपुर-कठुआ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार डा. जितेंद्र सिंह के समर्थन में मंगलवार को आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह चुनाव का दौर है।

मैं देश को बनाने के लिए वोट मांगने आया हूं। देश की आजादी के 67 साल बीत गए, जिसमें 55 वर्षों तक कांग्रेस की हुकूमत रही।

देश में संसाधनों व साधनों की कमी नहीं है यदि इसका इस्तेमाल होता तो भारत विश्व शक्ति बन सकता था। हमलोगों ने भी सरकार चलाई है। महंगाई ने भारत को बांध रखा है।

कांग्रेस पर प्रहार करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि कारगिल का युद्ध हुआ था। अटल बिहारी वाजपेयी ने महंगाई को उस समय भी नहीं बढ़ने दिया था। महंगाई कांग्रेस की भ्रष्टाचार से बढ़ी है।

धारा 370 पर फिर दिया जोर

rajnath criticizes pakistan and china

देश में परिवर्तन की लहर है। वाजपेयी के शासनकाल में कई देशों के विरोध के बाद भी परमाणु परीक्षण हुए और दुनिया चौंक गई।

जम्मू-कश्मीर से जज्बाती रिश्ते दोहराते हुए यहां के हुक्मरानों से कहा कि सरपंचों को अधिकार और उनकी सुरक्षा पहले दी जाए।

इसके बाद अनुच्छेद 370 कायम रखने की बात की जाए। सबसे पहले सरपंचों की रक्षा होनी चाहिए।

विज्ञापन

रिफ्यूजियों की मदद करेगी भाजपा

rajnath criticizes pakistan and china
रियासत के रिफ्यूजियों की नब्ज पर हाथ रखते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्हें पुनर्वास योजना व वोट का अधिकार भाजपा सरकार दिलाएगी।

रियासत के रिफ्यूजी धैर्य न खोएं। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए एक फार्मूला तैयार किया गया था।

जिसमें संशोधन कर यूपीए सरकार के वित्तमंत्री चिदंबरम ने लागू करने को कहा था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

भाजपा की सरकार आई तो इसे लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed