फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rajnath comment on congress

कांग्रेस को तो सीबीआई का भी समर्थन: राजनाथ

Sat, 09 Nov 2013 02:14 AM IST
टीम डिजिटल/बहराइच
टीम डिजिटल/बहराइच Updated Sat, 09 Nov 2013 02:14 AM IST
विज्ञापन
rajnath comment on congress

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह ने विजय शंखनाद रैली के मंच से तराई के किसानों को रिझाने का प्रयास किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो किसानों की फसलों का बीमा होगा।

बहराइच से गोरखपुर के बीच ट्रॉमा सेंटर की स्थापना की जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी कांग्रेस, सपा और बसपा पर निशाना साधा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने बहराइचवासियों से पुराने लगाव का हवाला देते हुए कांग्रेस, सपा और बसपा को निशाने पर लिया।

पढ़ें: संगीत और राणा मामले में सरकार को झटका

कहा कि बहराइच की धरती सांस्कृतिक धरोहर संजोए हुए है। इसके बावजूद बहराइच ही नहीं प्रदेश के विकास के लिए कुछ नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि बहराइच से गोरखपुर के बीच एक भी ट्रॉमा सेंटर नहीं है। सरकारों ने अवध क्षेत्र के लोगों को हर मोड़ पर छला है।

राजनाथ सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस को सपा, बसपा और 11 पार्टियों का समर्थन तो मिल ही रहा है, तीसरी शक्ति के रूप में सीबीआई समर्थन दे रही है। महंगाई और भ्रष्टाचार को कांग्रेस ने ही बढ़ाया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्रित्व काल में पोखरन परीक्षण के बाद विश्व के सभी देशों ने भारत को आर्थिक मदद रोक दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद वाजपेयी ने महंगाई नहीं बढ़ने दी थी। केंद्र की गलत आर्थिक नीतियों व नियोजन को जनता भुगत रही है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो पुरानी कृषि नीति लागू होगी। फसलों की बोआई के पहले खेत की आमदनी तय होगी।

फसल का उत्पादन भी न होने पर बीमा कंपनी या सरकार पैसा देगी। उन्होंने झोली फैलाते हुए लोगों से भाजपा की सरकार बनाने की अपील की।

यह भी कहा कि कांग्रेस ने 60 साल राज किया। भाजपा को दस साल का मौका दीजिए, देश की तस्वीर बदली नजर आएगी। राजनाथ ने कहा कि मोदी को जनता भरोसे के साथ देख रही है, यह भरोसा हमेशा कायम रहेगा।

यह भी पढ़ें: मोदी की रैली से पहले गोकशी पर बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed