फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rajkumar Rao and Manushi Chillar gave success tips to theatre students

Lucknow News: राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर ने थियेटर के विद्यार्थियों को दिए सफलता के टिप्स

Sat, 05 Jul 2025 02:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Rajkumar Rao and Manushi Chillar gave success tips to theatre students
राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर ने थियेटर के विद्यार्थियों को दिए सफलता के टिप्स
लखनऊ। अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए लखनऊ आए अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री मानुषी छिल्लर ने शुक्रवार को अमर उजाला कार्यालय में थियेटर के छात्र-छात्राओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्हाेंने छात्र-छात्राओं के सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया और उन्हें सफलता के टिप्स भी दिए।
विज्ञापन




भारतेंदु नाट्य अकादमी में ग्रीष्मकालीन कार्यशाला से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्रा शताक्षी के सवाल के जवाब में राजकुमार राव ने कहा कि अभिनय में अगर चुनौतियां हैं तो मौके भी बेशुमार हैं। इसके लिए आपको कड़ी मेहनत के साथ खुद को तराशना होगा। अक्षय मेश्राम के एक सवाल पर उन्होंने कहा कि कहानी को ध्यान से पढ़ें और बार-बार पढ़ें, ड्रामा अपने आप ही तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं भी थियेटर से आया हूं, इसलिए कह सकता हूं कि वहां बहुत सारी संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि जो भी बॉलीवुड में आना चाहते हैं, मेरा उनसे यही कहना है कि आधी-अधूरी तैयारी के साथ न आएं क्योंकि वहां कड़ी प्रतियोगिता है।
विज्ञापन




दिव्यांशी ने फिल्म और थियेटर के लिए पोर्टफोलियो तैयार करने को लेकर सवाल किया तो मानुषी छिल्लर ने कहा कि अब पोर्टफोलियो तैयार करने की जरूरत नहीं पड़ती। इसके लिए एक्टिंग ज्यादा मायने रखती है। बोलीं, मैंने मॉडलिंग के लिए जरूर फोटो सेशन करवाया था। इस सत्र में अशप्रीत, अमित वेनवंशी, शादाब, आर्यन, आकाश, आलोक, कनिष्का, अंचिंक्य, अभिश्रुत, अल्पन और आद्या आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed