फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rajinikanth touched the feet of CM Yogi Adityanath

सुपरस्टार और संत का मिलन: भावुक रजनीकांत ने छुए सीएम योगी के पैर, सोशल मीडिया में वायरल हुई तस्वीर

Sun, 20 Aug 2023 10:36 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ
अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 20 Aug 2023 10:36 AM IST
सार

रजनीकांत उम्र में योगी से बड़े हैं लेकिन भारतीय परंपराओं के अनुसार उन्हें संत मानते हुए उनके चरण छुए हैं। योगी उन्हें पैर छूने से रोक भी रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Rajinikanth touched the feet of CM Yogi Adityanath
यह तस्वीर तेजी के साथ वायरल हुई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुपरस्टार उपनाम से विख्यात रजनीकांत इन दिनों लखनऊ में हैं। शुक्रवार की शाम को लखनऊ पहुंचे रजनीकांत ने शनिवार की शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान रजनीकांत भावुक हो गए। उन्होंने मुख्यमंत्री को एक संत मानते हुए उनके चरण छुए। हालांकि मुख्यमंत्री उन्हें ऐसा करने से रोकते हुए दिखे। मालूम हो कि रजनीकांत उम्र में सीएम योगी से बड़े हैं। रजनीकांत की उम्र 72 वर्ष है जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ की उम्र 51 वर्ष है। ऐसा माना जा रहा है कि सीएम के पैर छूने की वजह उनका संत होना है। 
विज्ञापन


विज्ञापन

सोशल मीडिया में वायरल हुई तस्वीर

Rajinikanth touched the feet of CM Yogi Adityanath
सीएम के पैर छूते रजनीकांत - फोटो : अमर उजाला
यह तस्वीर आते ही यह सोशल मीडिया में वायरल हो गई। लोगों ने रजनीकांत के संस्कारों के साथ सीएम के एक संत होने से जोड़कर इसे देखा। इसकी तारीफ में यूजर्स ने ट्वीट किए। रजनीकांत को एक संस्कृति को मानने वाला एक नायक बताया। 

हाल ही में रिलीज हुई है फिल्म 

Rajinikanth touched the feet of CM Yogi Adityanath
मुख्यमंत्री से मिलते सुपर स्टार रजनीकांत - फोटो : अमर उजाला
इसके पहले दिन में रजनीकांत ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से भी शिष्टाचार मुलाकात की। मालूम हो कि बीते शुक्रवार रजनीकांत की फिल्म जेलर रिलीज हुई है। यह फिल्म लखनऊ में हिंदी के साथ तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज की गई है। 
 
विज्ञापन

Rajinikanth touched the feet of CM Yogi Adityanath
रजनीकांत और योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
रजनीकांत और योगी आदित्यनाथ के बीच कई मुद्दों पर बात भी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed