Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rajgir's son made a model of solar city

Lucknow News: राजगीर के बेटे ने बनाया सोलर सिटी का मॉडल

Wed, 13 Nov 2024 02:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 13 Nov 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Rajgir's son made a model of solar city
सोलर सिटी का मॉडल दिखाता छात्र राजकरण।
लखनऊ। निशातगंज स्थित डायट में मंगलवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अतंर्गत जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें सरकारी स्कूलों के कक्षा छह से आठ तक के बच्चों ने अपने नवाचारी मॉडल प्रस्तुत किए। इस दौरान एक छात्र ने सोलर सिटी का मॉडल प्रस्तुत किए जिसे देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए।
विज्ञापन


मोहनलालगंज स्थित बेसिक विद्यालय करोरा में पढ़ने वाले आठवीं के छात्र राजकरण ने प्रदर्शनी में सोलर सिटी का मॉडल प्रस्तुत किया। इस मॉडल के माध्यम से छात्र ने बताया कि हम किस तरह से कम बजट में एक सोलर सिटी को स्थापित कर सौर ऊर्जा का सही इस्तेमाल कर सकते हैं। छात्र का यह मॉडल प्रथम श्रेणी में चयनित हुआ। राजकरण ने बताया कि उसके पिता छोटेलाल राजगीर हैं। वे घर बनाने का कार्य करते हैं। उसका सपना है कि सौर ऊर्जा के क्षेत्र में काम करके पिता का नाम रोशन करे। प्रदर्शनी के दौरान उप शिक्षा निदेशक अजय सिंह, बीईओ मुख्यालय राजेश सिंह और जिला समन्वयक अवधेश शुक्ला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


छात्रा ने बनाई पोर्टेबल क्लाॅथ ड्राय मशीन
सरोजनीनगर ब्लाॅक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय खटोला की आठवीं कक्षा की छात्रा वैशाली ने पोर्टेबल क्लाथ ड्राय मशीन का निर्माण किया है। इसकी खासियत है कि आप गीले कपड़े सफर में भी आसानी से ले जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बच्चों का हुआ चयन
प्रथम - राजकरण, बेसिक स्कूल करोरा
द्वितीय - नैंसी, उच्च प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर अमौलिया
तृतीय - विशाल मौर्य, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कन्या, माल
चतुर्थ - लक्ष्मी, बेसिक विद्यालय बीकेटी
पंचम - दीपांशु, प्राथमिक स्कूल कल्ली पश्चिम


बच्चों ने जाना अखबार का महत्व
प्रदर्शनी के दौरान सरकारी विद्यालय के बच्चों ने अखबार के महत्व को भी समझा। बच्चों ने उप शिक्षा निदेशक अजय कुमार से पूछा, सर क्या मेरी भी तस्वीर कल अमर उजाला में छपेगी? बच्चों को यह भी समझाया गया कि अखबार, किताबों से अलग होता है। इससे उनको रोज नई सूचनाएं मिलती हैं। बच्चों को यह भी सलाह दी गई है कि खबर में जो शब्द न समझ आए, उसको कॉपी में नोट करें और शिक्षकों से उन शब्दों के बारे में पूछें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed