फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rajendra choudhari comments on beni prasad

दगाबाज दोस्त हैं बेनी प्रसाद: राजेंद्र

Tue, 28 Jan 2014 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 28 Jan 2014 10:08 AM IST
विज्ञापन
rajendra choudhari comments on beni prasad

समाजवादी पार्टी ने सोमवार को केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी

विज्ञापन
प्रसाद वर्मा पर जवाबी हमला किया।

सपा प्रवक्ता और कारागार मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि बेनी वर्मा मानसिक सन्निपात के मरीज हो गए हैं।

उन्हें उचित-अनुचित, सही-गलत का ज्ञान भी नहीं रह गया। उनका चरित्र दोस्ती में दगा का है। कांग्रेस को जल्द ही उनकी शातिराना राजनीति का स्वाद मिल जाएगा।

चौधरी ने कहा कि बेनी प्रसाद कभी मुलायम सिंह यादव को अपना गहरा दोस्त बताते है और कभी उनके खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करने लगते है। वे जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में बेनी प्रसाद वर्मा ने अपने एक बयान में कहा था कि नरेंद्र मोदी और सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का राजनीतिक मैच फिक्स है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed