{"_id":"6041d30a1bc6469f0f5d4b16452ac2de","slug":"rajendra-chaudhary-statement-on-modi-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मोदी को यूपी में माहौल बिगाड़ने की इजाजत नहीं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मोदी को यूपी में माहौल बिगाड़ने की इजाजत नहीं'
राजेंद्र सिंह/लखनऊ
Updated Wed, 25 Sep 2013 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैबिनेट मंत्री और सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि रैली के नाम पर नरेन्द्र मोदी को प्रदेश में माहौल बिगाड़ने की इजाजत नहीं जा सकती।
विज्ञापन
प्रदेश में लोकतंत्र है लेकिन सरकार उसका गलत इस्तेमाल नहीं होने देगी।
अखबारनवीसों से बातचीत में राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने, रैली और सभाएं करने का हक है।
लेकिन, मोदी और अन्य भाजपा नेता जिस तरह की जुबान बोल रहे हैं, सांप्रदायिकता फैलाने के एजेंडे पर काम कर रहे हैं, उसकी इजाजत नहीं दी जा सकती।
लोकतंत्र का गलत इस्तेमाल नहीं होने दिया जाएगा। मुजफ्फरनगर में जो कुछ हुआ, वह सबके सामने है।
जिस तरह की खतरनाक साजिश रची गई उसमें हजारों लोगों की जान जा सकती थी। सपा विकास की राजनीति करती है। प्रदेश में किसी को विनाश की इजाजत नहीं दी सकती।
चौधरी ने कहा, सांप्रदायिक, जातिवादी और विकास विरोधी ताकते चाहे जितनी अड़चन पैदा कर ले, अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने भी यह तय कर लिया है कि विकास के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है जिससे लोगों के साथ इंसाफ हो सके। जो भी अराजकता पैदा करना चाहते है वे मानवता के दुश्मन है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, सांप्रदायिकता से सामाजिक सद्भाव और विकास प्रभावित होता है। समाजवादी पार्टी लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता एवं समाजवाद केलिए प्रतिबद्ध है।
इसके लिए पार्टी सद्भावना एकता सप्ताह का आयोजन कर प्रदेश की जनता को आपसी भाईचारा मजबूत करने का संदेश देगी।
एकता सप्ताह के पहले दो दिन ग्राम सभा एवं वार्ड स्तर गोष्ठियां होंगी। 28, 29 और 30 सितंबर को ब्लॉक मुख्यालयों पर सद्भावना एकता सभा और गांधी जयंती पर जिला मुख्यालयों पर एकता सभाएं होगी।