{"_id":"65f339ebde5d44bf91bf22602fd2ebb3","slug":"rajendra-chaudhary-attack-on-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"'यूपी में निकलेगी मोदी के मॉडल की हवा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'यूपी में निकलेगी मोदी के मॉडल की हवा'
राजेंद्र सिंह/लखनऊ
Updated Fri, 18 Oct 2013 12:49 AM IST
विज्ञापन
सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि यूपी में नरेन्द्र मोदी के विकास मॉडल की हवा निकलने लगी है।
विज्ञापन
गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनकी उपलब्धियों की सच्चाई सामने आने पर उनके करिश्माई व्यक्तित्व पर ग्रहण लगने लगा है। मोदी राजनीति में कभी चुनौती नहीं हो सकते।
चौधरी ने कहा, अफ वाहें फैलाने में आरएसएस को महारत हासिल है। इन दिनों संघ ने पूरी ताकत मोदी के पक्ष में झोंक रखी है।
पढ़ें-‘तोगड़िया-सिंहल अयोध्या आए तो खैर नहीं’
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश चूंकि देश का सबसे बड़ा राज्य है और दिल्ली का रास्ता लखनऊ से होकर गुजरता है, इसलिए भाजपा और कांग्रेस का जोर यहां अपनी गोटियां लाल करने पर है। वोटों के ध्रुवीकरण के लिए सांप्रदायिकता का खेल खेला जा रहा है।
विज्ञापन
चौरासी कोसी परिक्रमा का शिगूफा फेल हो गया तो अब आरएसएस, भाजपा व विश्व हिंदू परिषद जैसे संगठन संकल्प दिवस के बहाने धार्मिक भावनाएं भड़काने की साजिश पर आमादा है।
अयोध्या की हर हलचल जानने के लिए यहां क्लिक करें