फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raja bhaiya ayodhya visit.

अयोध्या में राजा भैया: बोले- मुख्यमंत्री लड़ेंगे चुनाव, तो उनके सम्मान में नहीं खड़ा करेंगे प्रत्याशी

Tue, 31 Aug 2021 11:09 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 31 Aug 2021 11:09 PM IST
सार

अयोध्या में रामलला व हनुमानगढ़ी में दर्शन करने के बाद राजा भैया ने कहा कि हम किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेंगे। हमारे सबके साथ संबंध हैं।

विज्ञापन
Raja bhaiya ayodhya visit.
राजा भैया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सभी पार्टी के पदाधिकारियों की राय है कि हम जिन सीटों पर मजबूत हो, उसी पर चुनाव लड़ा जाए। इसके लिए करीब 100 सीट चिह्नित की गई है। गोरक्षनाथ पीठ से हमारा तीन पुश्तों का संबंध है, मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तबसे जानता हूं, जब वह सांसद भी नहीं थे। अगर वह चुनाव लड़ेंगे तो उनके सम्मान में हमारी पार्टी प्रत्याशी नहीं खड़ा करेगी। यह बातें पूर्व मंत्री व जनसत्ता लोकतांत्रिक दल के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने कहीं। वह मंगलवार को अयोध्या पहुंचे और रामलला व हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। वह रंग महल मंदिर भी गए और वहां के महंत रामशरन दास का आशीर्वाद प्राप्त किया।

विज्ञापन


सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जनसत्ता दल का गठन नवंबर 2018 में हुआ था। उसके बाद पूरे प्रदेश, देश कोविड की चपेट में आया। उस मंजर को आप सभी लोगों ने देखा। अब ईश्वर से कृपा से कोविड का असर समाप्त हो चुका। अब अपने कार्यकर्ताओं से मिलने, उनकी राय जानने और जनता का आशीर्वाद लेने के लिए पूरे प्रदेश में दौरे का आयोजन किया गया है। जिसका शुभारंभ भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लेकर शुरू किया गया। कहा कि वह बाल काल से ही अयोध्या आते रहे हैं। उन्होंने सैकड़ों बार रामलला व हनुमानजी के दर्शन किए हैं। आज इसे राजनीति से जोड़ा जाना उचित नहीं है।
विज्ञापन


कहा कि आज देश में महंगाई चरम पर है। तेल का दाम दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। इन सब मुद्दों को लेकर वह जनता के समक्ष जा रहे हैं। किसी राजनीतिक दल से गठबंधन के सवाल पर कहा कि अभी हमारी किसी भी दल से कोई भी बात नहीं हुई है। हमारे सबसे संबंध है। समय आने पर समान विचारधारा के दलों से समझौता किया जा सकता है। किसान आंदोलन को नकारते हुए कहा कि धरना देने वाले असली किसान नहीं है, असली किसान वो है जो खेतों में काम करते हैं। हालांकि किसानों की समस्याएं हैं, उनको हर कीमत पर दूर करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजा भैया फैजाबाद स्थित भाजपा नेता शक्ति सिंह के आवास राम भवन भी गए। यहां उन्होंने उनके पिता स्व गुरुदत्त सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इससे पूर्व राणी सती मंदिर मोती नगर मसौधा में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुभाष सिंह, जिला प्रधान महासचिव संतोष सिंह उर्फ कल्लू, तारुन ब्लॉक अध्यक्ष मनीष सिंह, बीकापुर ब्लॉक अध्यक्ष ललित वर्मा ने स्वागत किया। मसौधा में पार्टी कार्यकर्ता मधुबन सिंह की अगुवाई में पार्टी के पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed