फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raj Bhavan reached the matter of ignoring reservation in KGMU

केजीएमयू में आरक्षण की अनदेखी का मामला पहुंचा राजभवन

Mon, 04 Jan 2021 09:03 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 04 Jan 2021 09:03 PM IST
विज्ञापन
Raj Bhavan reached the matter of ignoring reservation in KGMU
केजीएमयू - फोटो : amar ujala
केजीएमयू में प्रोफेसरों की नियुक्ति में आरक्षण का पालन नहीं किए जाने का मामला राजभवन पहुंच गया है। राज्यपाल से मामले में हस्तक्षेप करते हुए नियुक्ति प्रक्रिया निरस्त करने की मांग की गई है। साथ ही यह भी कहा गया है कि प्रोफेसर सहित सभी पदों पर आरक्षण के प्रावधान सुनिश्चित किए जाएं।
विज्ञापन


अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग महासंघ के अध्यक्ष रामचंद्र पटेल ने राज्यपाल को भेजे पत्र में बताया कि  20 मार्च, 2020 को 230 शिक्षकों के पद विज्ञापित किए गए थे जिसमें 23 प्रोफेसर, 7 एडिशनल प्रोफेसर, 42 एसोसिएट प्रोफेसर व 158 असिस्टेंट प्रोफेसर के पद थे। इस विज्ञापन पर भी आरक्षण में गड़बड़ी की गई।  राजभवन ने 8 दिसंबर, 2020 को कुलपति को नियमानुसार कार्यवाही का निर्देश दिया। इसके बाद भी कुलपति ने बिना आरक्षण नियमावली का पालन किए साक्षात्कार करा दिया। अब 11 प्रोफेसरों की नियुक्ति में भी आरक्षण नियमों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने पूरे मामले की जांच कराने, विश्वविद्यालय में हो रही मनमानी रोकने और आरक्षण नियमों का पालन कराने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed