फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   raj babbar on alliance with congress for loksabha election 2019.

सपा से गठबंधन पर अभी तक राहुल गांधी ने कुछ नहीं कहा: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष

Thu, 11 Jan 2018 11:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 11 Jan 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
raj babbar on alliance with congress for loksabha election 2019.
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर - फोटो : amar ujala

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में गठबंधन पर फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। उन्होंने रंगों की राजनीति करने के लिए भाजपा को निशाने पर लिया। कांग्रेस मुख्यालय में बृहस्पतिवार को मीडियाकर्मियों से मुखातिब राज बब्बर ने कहा कि 2017 में विधानसभा चुनाव को लेकर सपा से गठबंधन हुआ था। लोकसभा चुनाव पूरे देश में होगा। इसे लेकर गठबंधन की जिम्मेदारी राष्ट्रीय नेतृत्व की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अभी हमें इस संबंध में कोई निर्देश या संकेत नहीं दिया है।

विज्ञापन


ईवीएम से मतदान के खिलाफ सपा की पहल पर बुलाई गई बैठक में कांग्रेस के हिस्सा नहीं लेने पर उन्होंने कहा कि दिल्ली में 6 जनवरी को समान विचारों वाले दलों की जरूरी बैठक थी। इस कारण बैठक में शामिल नहीं हुए। हालांकि पत्र भेजकर सामूहिक प्रयास के प्रति एकजुटता जर्ताई थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उपचुनावों में संयुक्त प्रत्याशी उतारे जाने के एजेंडे की उन्हें जानकारी नहीं है। इस संबंध में जरूरी होगा तो सभी प्रमुख दलों के राष्ट्रीय नेता बात करके कोई फैसला लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शौचालयों को भगवा से रंगवाना छोटी मानसिकता

raj babbar on alliance with congress for loksabha election 2019.

क सवाल के जवाब में राज बब्बर ने कहा, भगवा, आस्था और भावना का रंग है। कुछ इमारतों के बाद शौचालयों को भगवा रंग में रंगना छोटी मानसिकता को दिखाता है। शौचालयों पर आस्था वाला कलर नहीं होना चाहिए। भाजपा इस रंग का अपमान न करे। मुख्यमंत्री का नाम लिए बिना कहा, यहां तो कुछ लोग कुर्सी पर भगवा तौलिया डालकर बैठते हैं।

पड़ोस में दुख हो तो खुशियां नहीं मनाई जातीं
राज बब्बर ने गोरखपुर महोत्सव को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की। कहा, महोत्सव में बुराई नहीं है, लेकिन सामाजिक संवेदना बहुत जरूरी है। हमारे यहां रवायत है कि पड़ोस में दुख है तो सोचना पड़ता है कि किस हद तक खुशियां मनाएं। गोरखपुर में तीन दिन में 60 मौतें हुई थीं। यह सिलसिला अभी तक जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed