फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raj babbar attacks on BJP over sergical strike.

सर्जिकल स्ट्राइक: राहुल गांधी के बाद राज बब्बर ने भी किया भाजपा पर हमला

Fri, 07 Oct 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 07 Oct 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
Raj babbar attacks on BJP over sergical strike.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर व गुलाम नबी आजाद - फोटो : amar ujala
राहुल गांधी द्वारा जवानों की खून की दलाली करने के बयान के बाद यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने भी भाजपा पर हमला किया है।
विज्ञापन


उन्होंने शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पूरी पार्टी राहुल गांधी के बयान के साथ खड़ी है। राहुल गांधी ने अपने एक बयान में कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के जवानों के खून की दलाली कर रहे हैं।

राहुल के इस बयान पर खूब हंगामा मचा हुआ है। राज बब्बर ने कहा कि बयान में दलाली शब्द का प्रयोग अलंकार की तरह है। बोफोर्स की दलाली की बात भी खूब होती थी,  लेकिन इसी तोप से निकले गोलों की बदौलत आज विजय दिवस मनाते हैं।
विज्ञापन

सेना के सहारे राजनीति कर रही है भाजपा

Raj babbar attacks on BJP over sergical strike.

राज बब्बर ने कहा कि सेना के जवानों की शहादत के सामने देश नतमस्तक है, लेकिन  रक्षामंत्री तो लखनऊ में गदा उठाकर सेना की उपलब्धि के सहारे अपनी पार्टी का बखान कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उड़ी में शहीद होने वाले जवान यूपी के भी थे लेकिन उन्होंने एक शब्द भी इस पर नहीं कहा।

उन्होंने भाजपा पर सेना के सहारे राजनीति करने का आरोप लगाया और राहुल गांधी के बयान को सही ठहराते हुए उनका समर्थन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed