फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rainy season to come in up after eighteen days

पंद्रह दिन बाद लखनऊ पहुंच सकता है मानसून

Sat, 07 Jun 2014 01:56 AM IST
आशुतोष/अमर उजाला, लखनऊ
आशुतोष/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 07 Jun 2014 01:56 AM IST
विज्ञापन
rainy season to come in up after eighteen days

प्रदेश वासियों को 18 जून तक गर्मी से राहत मिल सकती है, प्रदेश में तय समय पर मानसून की आवक हो सकती है।

विज्ञापन


केरल में मानसून एक्सप्रेस की दस्तक के साथ ही शहरवासियों में भी तपते जून में राहत की उम्मीद जाग गई है।

रिकॉर्ड तोड़ 46 डिग्री से अधिक तापमान में तपते हुए शहरी शुक्रवार को मानसून एक्सप्रेस के आने के दिन गिनते रहे।

मौसम विज्ञानी ने अगले एक पखवारे में मानसून के राजधानी में दस्तक देने की संभावना जताई है।

तय रफ्तार से 4 दिन बाद केरल में दक्षिण-पश्चिमी मानसून के दाखिल होने के बाद प्रदेश में मानसून के पहुंचने की चर्चा ने जोर पकड़ा है।

शुक्रवार को अब तक की सबसे भयंकर गर्मी में तपे शहरी घर हो या दफ्तर मानसून आने की तारीखों पर चर्चा करते रहे।

मौसम विज्ञानियों ने अनुमान जताया है कि सूबे में मानसून 15 से 17 जून के बीच और राजधानी लखनऊ में 17-21 के बीच दस्तक दे सकता है।

इस साल मानसून एक्सप्रेस की संभावित रफ्तार
वर्ष-----------केरल में----------प्रदेश में---------राजधानी में
2014-------05 जून पहुंचा----15-17 जून-------17-21 जून(अनुमानित)

प्रदेश में बीते कुछ वर्षों में पहुंचा मानसून
वर्ष------केरल में---------प्रदेश में----------राजधानी में
2013---30 मई से 1 जून---15 जून---------16 जून
2012----05 जून-----21 से 22 जून--------05 जुलाई
2011----29 मई------17 जून----------------19 जून

2010----31 मई------04 जुलाई-------------05 जुलाई
2009----23 मई------29 जून--------------29 जून
2008----31 मई------12 जून---------------13 जून

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed