फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rainwater flowed in Vidhan Bhavan before the tiranga

Lucknow News: तिरंगे से पहले विधान भवन में लहराया बारिश का पानी

Fri, 15 Aug 2025 01:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Rainwater flowed in Vidhan Bhavan before the tiranga
विधान भवन परिसर में भरा बारिश का पानी।  - फोटो : वीडियो ग्रैब
लखनऊ। बुधवार रात हुई मूसलाधार बारिश से पूरा शहर पानी-पानी हो गया। अशियाना काॅलोनी के कई सेक्टर टापू बन गए। प्रदेश की सत्ता का केंद्र विधानभवन के अंदर तक पानी भर गया। यहां स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने से पहले बारिश का पानी लहराने लगा। बारिश के कारण शहर में कई जगह सड़कें धंसीं और पेड़ भी गिरे।
विज्ञापन

भारी बारिश के कारण अलीगंज, एलडीए काॅलोनी, जानकीपुरम, फैजुल्लागंज, रायबरेली रोड, डालीगंज, गोमती नगर, महानगर सहित कई काॅलोनियों में मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक घुटनों तक जलभराव हुआ। कई जगह खड़ी गाड़ियां आधी डूब गईं। घरों और काॅम्प्लेक्सों के अंदर तक पानी भर गया। विधानभवन में पानी भरने की जानकारी बाद मंडलायुक्त रोशन जैकब, नगर आयुक्त गौरव कुमार आधी रात को बारिश के दौरान वहां डटे रहे। जलभराव का सबसे ज्यादा असर आशियाना के सेक्टर के, एल, आई में देखने को मिला जहां घुटनों तक पानी भर गया था। यहां सड़क नहर सी लगने लगीं। बाजारों में पानी दुकानों के अंदर तक पहुंच गया। इससे व्यापारियों को काफी नुकसान हुआ। कई इलाकों में बृहस्पतिवार सुबह तक जलभराव की समस्या बनी रही।
विज्ञापन




अलीगंज, विक्रमादित्य मार्ग सहित कई इलाकों में धंसी सड़क
अलीगंज में राधेलाल स्वीट के सामने मुख्य मार्ग पर एक लेन करीब 20 मीटर के दायरे में तीन जगहों पर धंस गई। यहां करीब 20 फीट गहरा गड्ढा हो गया। रात में ही नगर निगम की टीम ने यहां बैरिकेडिंग कर दी। सड़क धंसने की वजह भूमिगत बिजली और ऑप्टिकल फाइबर केबल डालने से पानी और सीवर की लाइन का क्षतिग्रस्त होना बताया जा रहा है। सीवर रखरखाव का काम करने वाली निजी कंपनी सुएज इंडिया ने यहां मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। मरम्मत में करीब 10 का समय लग सकता है। तब तक यहां पर यातायात भी बाधित रहेगा। अलीगंज के अलावा विक्रमादित्य मार्ग और कैंट रोड पर भी सड़क का बड़ा हिस्सा धंसा है। यहां पर करीब दो साल पहले जल निगम ने सीवर लाइन डालने का काम किया था, मगर मिट्टी की पटाई सही ढंग से नहीं की गई जिससे सड़क मैनहोल चैंबर के पास धंस गई। नगर निगम के जोनल अभियंता किशोरी लाल ने इस मामले में जल निगम को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




यहां गिरे पेड़
अलीगंज सेक्टर-एक, जलवायु विहार कॉलोनी आशियाना, राम नगर तिलक नगर, बटलर काॅलोनी, मदन मोहन मालवीय मार्ग, बीएन रोड, महात्मा गांधी मार्ग, मोतीलाल नेहरू मार्ग चारबाग व विज्ञानपुरी काॅलोनी


नगर निगम का दावा, रात से लगीं टीमें

नगर आयुक्त गौरव कुमार का कहना है कि बारिश को देखते हुए बुधवार रात में ही अभियंत्रण विभाग, जोनल सेनेटरी अधिकारियों, एसएफआई और सभी सुपरवाइजरों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर जलभराव निस्तारण के कार्य शुरू कर दिए थे। मुख्य बाजार, चौराहों, अस्पतालों और आवासीय इलाकों में पानी निकासी के लिए पंपिंग सेट लगाए गए। नालों और नालियों में जमे कचरे को हटाया गया जिससे पानी की निकासी बाधित न हो।




जलभराव की 1533 पर करें शिकायत

नगर आयुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं जलभराव की समस्या हो तो टोल-फ्री नंबर 1533 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने आश्वस्त किया है कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण यथाशीघ्र किया जाएगा और बारिश के दौरान नगर निगम की टीमें 24 घंटे फील्ड में मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed