{"_id":"6322a24d5470b053ce561e8c","slug":"raining-continue-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather in UP: मानसून के अलविदा कहने से पहले झूमकर बरस रहे बादल, 17 सितंबर तक भारी बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather in UP: मानसून के अलविदा कहने से पहले झूमकर बरस रहे बादल, 17 सितंबर तक भारी बारिश के आसार
Thu, 15 Sep 2022 10:34 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 15 Sep 2022 10:34 AM IST
सार
यूपी में मंगलवार सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि 17 सितंबर तक बारिश के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
बारिश के बाद लखनऊ की सड़कों पर लबालब भरा पानी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानसून के अलविदा कहने से पहले बादल झूमकर बरस रहे हैं। राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में मंगलवार सुबह से बुधवार शाम 5.30 बजे तक 48.2 मिमी पानी बरसा। वहीं, गुरुवार सुबह भी प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बारिश होती रही।
विज्ञापन
झमाझम बरसात का असर तापमान पर पड़ा और अधिकतम पारा 4.6 डिग्री लुढ़क गया। वहीं, मौसम विभाग ने 17 सितंबर तक भारी बारिश के आसार जताए हैं।
बुधवार को दिन का पारा 26.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 6.2 डिग्री कम था। हालांकि, मंगलवार की तुलना में पारे में 4.6 डिग्री की गिरावट आई। वहीं, दिन और रात के पारे में सिर्फ 1.9 डिग्री का अंतर रह गया है। न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कई इलाकों में भारी बरसात के आसार हैं। गरज-चमक का दौर बना रहेगा।
विज्ञापन
हालांकि, लगातार बारिश से जिलों में जलभराव हो गया है। सड़कें पानी से लबालब भर गई हैं। हालांकि, मौसम में बदलाव से लोगों को राहत मिली है।