फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rain with strong winds in UP warning of thunder and lightning in 45 areas Know every update

Weather : यूपी में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 45 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी; जानें हर अपडेट

Fri, 18 Apr 2025 12:40 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 18 Apr 2025 12:40 AM IST
सार

शुक्रवार को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी संभाग के लगभग 45 जिलों में झोंकेदार हवाओं और गरज-चमक संग बूंदाबांदी की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन
rain with strong winds in UP warning of thunder and lightning in 45 areas Know every update
आंधी-बारिश - फोटो : संवाद

विस्तार

मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी संभाग के लगभग 45 जिलों में झोंकेदार हवाओं और गरज-चमक संग बूंदाबांदी की चेतावनी जारी की गई है। बूंदाबांदी से पारा गिरेगा और तात्कालिक तौर पर गर्मी से राहत मिलेगी।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को तराई और पूर्वी हिस्सों में झोंकेदार हवाओं संग बूंदाबांदी देखने को मिली। मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक बलरामपुर, गोंडा, बहराइच, सुल्तानपुर, सीतापुर, बाराबंकी, बलिया, बरेली आदि में तेज हवा संग बारिश हुई। कहीं कहीं ओले गिरने की भी सूचना मिली। अयोध्या और बाराबंकी में 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि 10 लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- आंधी-बारिश का कहर: बाराबंकी और अयोध्या में 10 की मौत, 10 लोग गंभीर घायल; दीवार गिरी... तो कहीं छप्पर उड़े
विज्ञापन
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक ईरान से चले पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के दोनों संभागों में रुक-रुक कर 20 अप्रैल तक बूंदाबांदी के संकेत हैं। इस मौसमी उलटफेर के असर से 18 से 20 अप्रैल के बीच तापमान में गिरावट आएगी और तात्कालिक तौर पर गर्मी से राहत मिलेगी।

इन जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी

मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इनमें बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कानपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास इलाके शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed