फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rain with strong winds in UP possibility of drizzle possibility of showers with thunder and lightning

UP Weather: यूपी में बारिश...तो कहीं बूंदाबांदी संग तेज हवाओं के आसार, गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना

Mon, 02 Jun 2025 06:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 Jun 2025 06:01 PM IST
सार

UP Weather: यूपी में बारिश तो कहीं बूंदाबांदी संग तेज हवाओं के आसार हैं। वहीं कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। आगे पढ़ें और जानें अपने इलाके का हाल...

विज्ञापन
Rain with strong winds in UP possibility of drizzle possibility of showers with thunder and lightning
आंधी और बारिश (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मौसम में लगातार बदलाव दिख रहा है। मंगलवार को पश्चिमी यूपी समेत लगभग प्रदेशभर में कहीं बारिश तो कहीं बौछारें पड़ने की संभावना है। इसकी वजह से तापमान में गिरावट महसूस की जाएगी। खासकर उत्तरी-पश्चिमी और दक्षिणी यूपी में बारिश के आसार ज्यादा हैं। पूर्वांचल में भी बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही पश्चिमी यूपी में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, तेज बारिश तो नहीं होगी लेकिन हल्की बारिश के साथ ही हवा तेज चलेगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ और आसपास के क्षेत्र में हवा 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। साथ ही बूंदाबांदी की भी संभावना है। 

विज्ञापन

मेघ गर्जन के साथ वज्रपात के भी आसार

उन्होंने बताया कि पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर वर्षा तो कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। मंगलवार को यहां 50-60 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। कहीं कहीं मेघ गर्जन के साथ वज्रपात के भी आसार हैं। तापमान में दो से चार डिग्री की कमी दर्ज की जाएगी। बुधवार और बृहस्पतिवार को भी कई इलाकों में बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: नए डीजीपी ने 10 बिंदुओं में गिनाई अपनी प्राथमिकताएं... महिला सुरक्षा और साइबर अपराध पर रहेगी खास नजर

इन जिलों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, आगरा, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाके 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed