फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rain trouble continuous : wall collapse in ambedkarnagar and raebareli, people died

बारिश का कहर : अम्बेडकरनगर व रायबरेली में गिरे कच्चे मकान, मलबे में दबे लोगों की मौत

Sat, 28 Sep 2019 01:24 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Sat, 28 Sep 2019 01:24 PM IST
विज्ञापन
rain trouble continuous : wall collapse in ambedkarnagar and raebareli, people died
छत ढही - फोटो : amar ujala
प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से आफत बरस रही है। अम्बेडकरनगर जिले के आलापुर में कच्चा घर गिरने से शनिवार सुबह छह लोग दब गए। इसमें से पिता-पुत्री की मौत हो गई.। घटना आलापुर तहसील के तरौना गांव की है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह घर ढह जाने से श्यामलाल और उनके परिवार के पांच सदस्य दब गए। चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने जब तक घायलों को बाहर निकाला तब तक श्यामलाल व उनकी पुत्री की मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम को सूचना दी जिसके बाद वे मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


वहीं अम्बेडकरनगर के आलापुर तहसील के एक अन्य गांव में रुपईपट्टी गांव में दीवार गिर गई। इसके नीचे दबकर दीपक 25 वर्ष की मौत हो गई। साथ ही थाना महोली के ग्राम कारीपाकर के मजरा मिर्जापुर में कच्ची दीवार गिरने से पिता पुत्र के मौत होने की खबर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके आलवा सुल्तानपुर में भी भारी बारिश से होने वाली मौते जारी है। वहां लम्भुआ कोतवाली के सैतापुर सराय में एक कच्चे मकान की दीवार ढह गई। इसके मलबे में दबकर छह माह की बच्ची की मौत हो गई। वहीं एक 13 वर्षीय किशोर घायल हो गया। 


बारिश से रायबरेली में भी पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। परशदेपुर-रायबरेली रोड पर किरही नाले के पास शीशम का पेड़ गिरने से आवागमन बन्द। इस कारण बड़े वाहन दूसरे रुट से निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed