फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rain in Uttar Pradesh because of yagi.

UP Weather : 'यागी' की कमजोरी के बावजूद यूपी में हुई अच्छी बारिश, 20 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से चलीं हवाएं

Wed, 18 Sep 2024 12:21 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 18 Sep 2024 12:21 AM IST
सार

यूपी में चक्रवाती तूफान यागी के कारण प्रदेश में 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। बुधवार के बाद मानसून में दोबारा सुस्ती के संकेत हैं।

विज्ञापन
Rain in Uttar Pradesh because of yagi.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान यागी के कमजोर हो जाने के बावजूद उसके अवशेषों से विकसित कम दबाव क्षेत्र के असर से मंगलवार को यूपी के दक्षिणी व पूर्वी इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश देखने को मिली। इस नए विकसित वेदर सिस्टम का असर विंध्य क्षेत्र तक देखने को मिला।

विज्ञापन


प्रयागराज, वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर, बांदा आदि में मंगलवार को अच्छी बारिश देखने को मिली। बदले हुए मौसम के बीच प्रदेश के दक्षिणी और पूर्वी इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। बुधवार को भी बुंदेलखंड व आगरा रीजन में अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - विधायक निवास में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, लोगों ने कहा-बिल्डिंग के ऊपर से फेंका गया
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 69000 शिक्षक भर्ती : सुप्रीम कोर्ट में सशक्त पैरवी के लिए जुटे अभ्यर्थी, वरिष्ठ अधिवक्ताओं को उतारने का प्रयास


राजधानी की बात करें तो सोमवार की देर रात से 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। मंगलवार को दिन में तेज हवा और धूप छांव के साथ ही रुक रुक कर हुई छिटपुट बूंदाबांदी की वजह से मौसम खुशनुमा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ में मंगलवार की शाम से बुधवार तक रुक-रुक कर बूंदाबांदी के आसार हैं।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक चक्रवाती तूफान यागी के अवशेष के झारखंड में सक्रिय होने के बाद तेजी से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की उम्मीद है जिससे दिल्ली, मध्य प्रदेश समेत कुछ राज्यों में बुधवार को भी अच्छी बारिश के आसार बन रहे हैं।

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में मंगलवार व बुधवार को मध्य प्रदेश से सटे दक्षिणी इलाकों सोनभद्र, चित्रकूट, मिर्जापुर, प्रयागराज आदि  के साथ बुंदेलखंड व आगरा रीजन में अच्छी बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed