फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Dead body of youth found in OCR premises, suspicion of murder

Lucknow: घरवालों से मारपीट कर निकला था युवक, विधायक निवास में मिली लाश, परिजन बोले- मिर्गी के दौरे पड़ते थे

Wed, 18 Sep 2024 07:55 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 18 Sep 2024 07:55 AM IST
सार

परिजनों के मुताबिक हिमांशु मानसिक रूप से बहुत बीमार चल रहा था। दो साल से उसका इलाज चल रहा था। मिर्गी के दौरे भी पड़ते थे। इन्हीं सब वजहों से वह झगड़ता रहता था। परिवार वालों से अक्सर मारपीट करता था। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Lucknow News: Dead body of youth found in OCR premises, suspicion of murder
मामले की जांच के लिए पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

विधायक निवास (ओसीआर बिल्डिंग) में सोमवार देर रात एक युवक का शव पड़ा मिला। तकरीबन 12 घंटे बाद शव की पहचान हुई। पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया कि युवक की परिजनों से मारपीट हुई थी जिसके बाद वह घर से निकला था। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। अब तक साजिश के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। तफ्तीश जारी है।

विज्ञापन


हुसैनगंज इंस्पेक्टर रामकुमार गुप्ता ने बताया कि ओसीआर बिल्डिंग के ए ब्लॉक में पार्किंग के पास लोहे की ग्रिल के बीच में सोमवार देर रात तकरीबन एक बजे युवक का शव पड़ा मिला था। मंगलवार सुबह संयुक्त पुलिस आयुक्त क्राइम आकाश कुलहरि, डीसीपी सेंट्रल रवीना त्यागी समेत फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। दोपहर तकरीबन एक बजे शव की पहचान लालकुआं निवासी हिमांशु सिंह (27) के रूप में हुई। पुलिस की जांच में सामने आया कि सोमवार रात हिमांशु का अपने पिता, भाई और भाभी से विवाद हुआ था। आपस में मारपीट भी हुई थी। उसके बाद वह घर से सीधे ओसीआर बिल्डिंग पहुंचा था। वहीं, पर उसकी लाश मिली।
विज्ञापन


हिमांशु के पिता राजाराम के पास दूध की एजेंसी है। परिजनों के मुताबिक सोमवार रात को जब मारपीट कर रहा था तब उसको सीढ़ी से घसीटकर नीचे लाया गया था। उसके बाद पिता ने उसको घर से बाहर कर दरवाजा बंद कर लिया था। उसके बाद वह वापस नहीं लौटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी बीमार था, अक्सर करता था मारपीट
परिजनों के मुताबिक हिमांशु मानसिक रूप से बहुत बीमार चल रहा था। दो साल से उसका इलाज चल रहा था। मिर्गी के दौरे भी पड़ते थे। इन्हीं सब वजहों से वह झगड़ता रहता था। परिवार वालों से अक्सर मारपीट करता था।


डीसीपी सेंट्रल रवीना त्यागी का कहना है कि परिवार में आपसी मारपीट की बात सामने आई है। हर पहलू को देखा जा रहा है। जो साक्ष्य सामने आएंगे, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed