फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rain in lucknow

झूम के बरसे काले बदरा, शहर हुआ तरबतर

Mon, 07 Jul 2014 08:59 AM IST
Updated Mon, 07 Jul 2014 08:59 AM IST
विज्ञापन
rain in lucknow

शनिवार देर रात से शुरू हुई बारिश ने रविवार दिन भर पूरे शहर को रिमझिम बारिश से तर बतर किया।

विज्ञापन


बरसात का आलम ये रहा कि एक बार शुरू होने के बाद से शहर में 20 घंटे से भी अधिक समय तक रुक रुक कर पानी बरसता रहा।

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र पर शाम 5:30 बजे तक ये मानसूनी झमाझम 45 मिमी. रिकॉर्ड की गई।

सुबह 8:30 बजे तक लगभग 17.2 मिमी., जबकि शाम 5:30 बज तक 27.8 मिमी. बारिश रिकार्ड हुई। जो कि मानसून केइंतजार में गुजरे पूरे जून महीने में राजधानी में रिकार्ड हुई बारिश से ज्यादा रही।

एक जून से 2 जुलाई तक राजधानी लखनऊ में महज 30.7 मिमी. बारिश रिकार्ड की गई थी। दिन भर घंटों तक लंबी चली बारिश केचलते शहरी सूरज देखने को तरस गये।

आठ डिग्री सिल्सियस लुढका पारा

rain in lucknow

बारिश के चलते दिन का अधिकतम पारा भी धड़ाम हुआ। ये सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस लुढ़क कर 26.5 डिग्री जा पहुंचा। जो कि शनिवार को रिकॉर्ड हुये 33.9 डिग्री से 7.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

तीन दिनों में अधिकतम पारे में 13 डिग्री सेल्सियस से अधिक की इस गिरावट से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। घरों में कूलर-पंखों की सफ्तार घटी तो एसी भी धीमे पड़े।

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि सिस्टम मजबूत होने के चलते पूर्वी उप्र और राजधानी लखनऊ से आसपास के इलाकों में जोरदार बारिश रिकॉर्ड हुई। कुछेक इलाकों में ये तेज रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

45 मिमी. बारिश दर्ज की गई बारिश

rain in lucknow

राजधानी में भी बारिश शुरू होने क बाद से शाम तक 45 मिमी. बारिश दर्ज की गई।

अगले 24 से 36 घंटा में ये मानसूनी सिस्टम-करंट कमजोर पड़ने से सोमवार को राजधानी समेत आसपास के कुछ इलाकों और पूर्वी उप्र में रुक रुक कर बौछारें पड़ती रहेंगी।

कुछेक स्थानों पर तेज बौछारों पड़ने की संभावना है। मंगलवार से दौर कुछ कमजोर पड़ेगा। उसके बाद पारे केउतार-चढ़ाव के बीच कुछ दिन तक मौसम सामान्य रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed