फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rain and low temprature in Lucknow and nearby areas.

लखनऊ: रिमझिम बरसात से खुशगवार हुआ मौसम, तापमान कम होने से मिली राहत

Fri, 05 Jun 2020 08:08 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 05 Jun 2020 08:08 PM IST
विज्ञापन
Rain and low temprature in Lucknow and nearby areas.
शुक्रवार को हुई बारिश का दृश्य। - फोटो : amar ujala

राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में गुरुवार की रात से मौसम का मिजाज बिगड़ गया। मौसम के बदले रुख से रात से शुरू हुई रिमझिम बारिश शुक्रवार को दिन भर रुक-रुककर जारी रही। हालांकि, रिमझिम बारिश से मौसम खुशगवार हो गया।

विज्ञापन


लखनऊ के कई इलाकों में सुबह बारिश हुई और फिर दिन में भी रुक-रुक कर फुहारें पड़ती रहीं। मई के अंतिम दिनों में धूप से तपने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


रायबरेली जिले में हल्की रिमझिम बारिश के साथ हवा चली। इससे मौसम ठंडा हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। हल्की बारिश की वजह से शहर में कई स्थानों पर जाम की नौबत भी रही। अचानक बदले मौसम के मिजाज से जून में लोगों को ठंड का एहसास हुआ। खेती किसानी के कार्य ने भी रफ्तार पकड़ ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुल्तानपुर में रिमझिम बारिश से खेती-किसानी के कार्य में लगे किसानों के चेहरे खिल गए। तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। दिन भर आसमान में बादलों ने डेरा डाले रखा और धूप नहीं निकली। रिमझिम बारिश से शहर समेत ग्रामीण इलाकों में कीचड़युक्त हुई सड़कों पर लोगों को चलने में काफी परेशानी हुई। मौसम  विभाग के मुताबिक अगले 24  घंटे में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान है।

इसी तरह अयोध्या जिले में लगातार दूसरे दिन भी रिमझिम फुहार पड़ने से मौसम सुहावना रहा। दिनभर काले बादल छाए रहे। सूर्यदेव के दर्शन तक नहीं हुए। इससे पारा तेजी से लुढ़का तो दिन में भी ठंड का अहसास होने लगा। अभी मौसम विभाग ने बादल छाए रहने व हल्की वर्षा होने का अनुमान लगाया है।


बलरामपुर जिले में रात के समय भारी बारिश हुई। झमाझम बारिश होने से शुक्रवार को मौसम सुहाना हो गया है। पारा गिरने पर लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिल गई है। नगर निकायों में कीचड़ व जलभराव से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश को लेकर किसानों में खुशी है। खेतों में पानी भर जाने से किसानी के काम में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed