फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Railways canceled 13 trains including Janata Express and Agra Fort before fog

सफर हुआ मुश्किल: रेलवे ने कोहरे से पहले निरस्त की जनता, आगरा फोर्ट समेत 13 ट्रेनें, 15 ट्रेनों के फेरे भी घटाए

Mon, 29 Nov 2021 09:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 29 Nov 2021 09:28 PM IST
सार

कोहरे के नाम पर रेलवे ने कई ट्रेनों को एक दिसंबर से निरस्त करने की घोषणा की है। वाराणसी से देहरादून के बीच चलने वाली जनता एक्सप्रेस को पहली दिसंबर से रद्द कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Railways canceled 13 trains including Janata Express and Agra Fort before fog
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोहरा पड़ने से पहले ही रेलवे प्रशासन ने कोहरे के नाम पर कई ट्रेनों को एक दिसंबर से निरस्त कर दिया है। जनता एक्सप्रेस और आगरा फोर्ट सहित 13 ट्रेनों के थमने से हजारों यात्रियों का सफर अब मुश्किल हो गया है। साथ ही 15 ट्रेनों के फेरे भी घटाए गए हैं।
विज्ञापन


वाराणसी से देहरादून के बीच चलने वाली जनता एक्सप्रेस को पहली दिसंबर से रद्द कर दिया गया है। अवध असम एक्सप्रेस (15909/10) पहली दिसंबर से तीन मार्च तक, शहीद एक्सप्रेस (14673/74) तीन दिसंबर से 28 फरवरी तक, ट्रेन (15903/04) छह दिसंबर से दो मार्च तक, न्यू तिनसुकिया अमृतसर एक्सप्रेस (15933/34) सात दिसंबर से 25  फरवरी तक निरस्त रहेगी। 
विज्ञापन


इसी क्रम में एक दिसंबर से पहली मार्च तक लखनऊ आगरा फोर्ट इंटरसिटी, लखनऊ मेरठ इंटरसिटी भी नहीं चलेगी जबकि, चार दिसंबर से 28 फरवरी तक अंबाला बरौनी एक्सप्रेस, आनंद विहार सीतामढ़ी (14006) तीन दिसंबर से दो मार्च तक और अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस पहली दिसंबर से 25 फरवरी तक निरस्त रहेगी। इसके अलावा पटना कोटा एक्सप्रेस बदले हुए रूट से चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके फेरों में हुई कमी
एक दिसंबर से 28 फरवरी तक कई ट्रेनों के फेरे घटाए गए है। मुजफ्फरपुर आनंद विहार संपर्कक्रांति एक्सप्रेस (12557) व लखनऊ बरौनी एक्सप्रेस (15204) बुधवार को, आनंदविहार मुजफ्फरपुर बिहार संपर्कक्रांति एक्सप्रेस (12558), दानापुर आनंद विहार एक्सप्रेस (13257), धनबाद फिरोजपुर गंगा सतलज एक्सप्रेस (13307) व जयनगर नई दिल्ली एक्सप्रेस (12561) बृहस्पतिवार को नहीं चलेगी। 
 

राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस (12391) सोमवार को, नई दिल्ली जयनगर एक्सप्रेस (12562), पटना कोटा एक्सप्रेस (13239) व आनंद विहार दानापुर एक्सप्रेस (13258) शुक्रवार को, सहरसा नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस (12553), नई दिल्ली राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस (12392) व बरौनी लखनऊ एक्सप्रेस (15203) मंगलवार को तथा  फिरोजपुर धनबाद गंगा सतलज एक्सप्रेस (13308) व कोटा पटना एक्सप्रेस (13240) शनिवार को नहीं चलाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed