{"_id":"613737e1ff47e25b522d7402","slug":"railway-ticket-price-30-rupees-on-lucknow-railway-plateform","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: रेलवे प्लेटफॉर्म टिकट आज से 30 रुपये का, 31 दिसंबर तक लागू रहेगी यह दर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: रेलवे प्लेटफॉर्म टिकट आज से 30 रुपये का, 31 दिसंबर तक लागू रहेगी यह दर
Tue, 07 Sep 2021 05:34 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 07 Sep 2021 05:34 PM IST
सार
लखनऊ रेलवे प्लेटफॉर्म पर अब 30 रुपये का टिकट मिलेगा। सीनियर डीसीएम का कहना है कि प्लेटफॉर्मों पर भीड़ रोकने के लिए ऐसा किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 30 रुपये कर दी है। टिकट की यह दर मंगलवार से 31 दिसंबर तक लागू रहेगी। बता दें कि पहले प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 10 रुपये थी पर त्योहारी सीजन को देखते हुए भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
सीनियर डीसीएम जगतोष शुक्ला ने बताया कि कोविड-19 के मद्देनजर स्टेशन एवं प्लेटफॉर्मों पर अनावश्यक भीड़ रोकने के लिए यह कवायद की जा रही है।
विज्ञापन
शुरू नहीं हो सका मेमू व पैसेंजर ट्रेनों का संचालन, यात्री परेशान
कोविड के चलते लंबे समय से बंद मेमू व पैसेंजर ट्रेनों का संचालन अभी तक शुरू नहीं हो सका है। इसके चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे को भी लाखों रुपये की चपत लग रही है। कई एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन तो शुरू हुआ है, लेकिन मेमू व पैसेंजर ट्रेनें के न चलने से नियमित यात्रियों के सामने कठिनाई है।
विज्ञापन
जिले से कानपुर के बीच प्रतिदिन चार मेमू ट्रेनों का संचालन किया जाता था। सुबह से लेकर देर रात तक चलने वाली इन मेमू ट्रेन से लखनऊ व कानपुर में नौकरी करने वाले लोग डेली पैसेंजर की तरह इसका इस्तेमाल करते थे। गोंडा व अयोध्या से लखनऊ के बीच भी दो पैंसेजर ट्रेन संचालित की जाती थी। इसके चलते ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग बाराबंकी से लेकर लखनऊ तक का सफर आसानी से कर लेते थे लेकिन जब से कोविड महामारी आई है, इन ट्रेनों के संचालन में ब्रेक लग चुका है। रेलवे को भी प्रतिदिन लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है, जबकि यात्री भी परेशान है। यात्री रेलवे प्रशासन से इन ट्रेनों का संचालन शुरू कराने की मांग कर रहे है।
यात्री सचिन कुमार, अभिषेक पांडेय, मनमीत सिंह, आकाश पाठक आदि ने बताया कि मेमू व पैंसेजर ट्रेन चलने से लखनऊ व कानपुर का सफर बड़ी आसानी से हो जाता था लेकिन अब जब यह ट्रेनें बंद है तो या तो एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ो या फिर सड़क मार्ग का प्रयोग करना पड़ता है, जिसके चलते जाम की समस्या भी बनी रहती है। स्टेशन अधीक्षक विनय कुमार शुक्ला का कहना है कि ट्रेनों के संचालन का निर्णय मुख्यालय से होता है। स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिले इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।