ट्रेन में सफर करते हैं तो पढ़ें टिकटिंग से जुड़े नए नियम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनरल और रिजर्वेशन क्लास का टिकट बेचने वाले छोटे स्टेशनों (सिंगल विंडो) पर भी सोमवार से स्लीपर क्लास का तत्काल टिकट मिलेगा। चूंकि ये काउंटर सुबह 11 बजे से खुलते हैं और नई व्यवस्था के तहत तत्काल का स्लीपर क्लास का टिकट भी इसी समय से मिलना शुरू होगा।
इसलिए उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के 25 सिंगल विंडो वाले स्टेशनों से तत्काल टिकट लिया जा सकेगा। दलालों के खेल के चलते बंद हुई थी व्यवस्था सिंगल विंडो काउंटर पहले सुबह 8 बजे खुलते थे।
इसी समय तत्काल का रिजर्वेशन भी खुलता था। करीब ढाई साल पहले विजिलेंस की जांच में पता चला कि इन स्टेशनों पर तैनात क्लर्क दलालों से मिलकर तत्काल कोटे के टिकट बनाने का खेल करते हैं।
अलग-अलग टाइम पर होगा एसी और स्लीपर का टिकट
विजिलेंस की रिपोर्ट के बाद रेलवे ने सिंगल विंडो का समय बदलकर सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक कर दिया। अब रेलवे ने सोमवार से सुबह 10 बजे से एसी क्लास और 11 बजे स्लीपर क्लास का तत्काल टिकट बेचने का फैसला किया है। अब इन सिंगल विंडो से स्लीपर का तत्काल टिकट भी मिलेगा।
उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल मुख्यालय ने इन काउंटरों से तत्काल टिकट जारी करने का दिशा-निर्देश दे दिया है, लेकिन इससे दलाल सिंडीकेट के फिर सक्रिय होने का खतरा है।
सीनियर डीसीएम अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि सिंगल विंडो का समय सुबह 11 बजे से ही रहेगा। यहां से स्लीपर क्लास के तत्काल टिकट भी जारी होंगे। पूर्व के अनुभवों को देखते हुए तत्काल टिकट के समय मॉनीटरिंग की जाएगी।