फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Railway responsible for deaths in mahakumbh stampede

कुंभ में 38 मौतों का जिम्मेदार है रेलवे

Sun, 17 Aug 2014 11:26 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 17 Aug 2014 11:26 AM IST
विज्ञापन
Railway responsible for deaths in mahakumbh stampede

महाकुंभ-2013 में मौनी अमावस्या के दिन इलाहाबाद जंक्शन पर भगदड़ के कारण हुई मौतों के लिए रेलवे प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया गया है।

विज्ञापन


एकल सदस्यीय जांच आयोग ने माना कि रेलवे को भीड़ प्रबंधन के जो इंतजाम करने चाहिए थे जो कि नहीं किये गए। इस कारण ही यह दुर्घटना घटी। आयोग ने अपनी जांच रिपोर्ट राज्यपाल राम नाईक को सौंप दी है।

गौरतलब है कि फरवरी 2013 में महाकुंभ के दौरान इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई थी। इसमें 38 श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई थी जबकि 47 लोग घायल हो गए थे।

विज्ञापन

नाकाफी थे रेलवे के इंतजाम

Railway responsible for deaths in mahakumbh stampede

मामले की जांच के लिए प्रदेश सरकार ने फरवरी 2013 में एकल सदस्यीय जांच आयोग बनाया था। यह जांच अवकाश प्राप्त न्यायाधीश ओंकारेश्वरनाथ भट्ट को सौंपी गई थी।

आयोग को जांच में कई तरह की अनियमितताएं मिली हैं। इसमें पाया गया कि रेलवे प्रशासन भीड़ का अंदाजा लगाने में विफल रहा।

उसकी उम्मीद से कई गुना अधिक श्रद्धालु स्टेशन पर पहुंच गए थे। इस कारण उसके इंतजाम नाकाफी हो गए।

इसलिए हुईं सबसे ज्यादा मौतें

Railway responsible for deaths in mahakumbh stampede

जांच रिपोर्ट में कहा गया कि प्लेटफार्म नंबर चार व छह को जोड़ने वाला पैदल ओवर ब्रिज को वन वे किया जाना था। लेकिन यह काम नहीं किया गया। इस कारण यहां पर सबसे ज्यादा मौतें हुईं।

जांच आयोग ने इस घटना में करीब एक हजार लोगों से पूछताछ की। इसमें रेलवे के अधिकारी कर्मचारी, डॉक्टर, चिकित्सा कर्मी, पुलिस के अधिकारी व जिला प्रशासन के लोग शामिल हैं।

न्यायमूर्ति भट्ट ने बृहस्पतिवार को अपनी रिपोर्ट राज्यपाल को सौंपी। अब राज्यपाल इस रिपोर्ट का अध्ययन करेंगे। इसके बाद वह रिपोर्ट को कार्रवाई के लिए सरकार को भजेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed