फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   railway released helpline numbers and twitter guideline

लड़कियां जरूर SAVE करें ये नंबर, ट्रेन में आएंगे बेहद काम

Sat, 09 Jan 2016 02:23 PM IST
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 09 Jan 2016 02:23 PM IST
विज्ञापन
railway released helpline numbers and twitter guideline

ट्विटर के जरिये मदद की गुहार लगाने वालों को रेलमंत्री ने दूध, भोजन और डॉक्टर आदि मुहैया कराकर नया रिकॉर्ड बना दिया, पर यही सुविधा अब रेलवे के लिए सिरदर्द बन गई है।

विज्ञापन


रेलमंत्री सुरेश प्रभु के अलावा रेल मंत्रालय, विभिन्न जोन के महाप्रबंधकों के ट्विटर अकाउंट पर रोजाना हजारों की संख्या में ट्वीट आ रहे हैं। लिहाजा रेलवे इनका जवाब देने या फिर इन पर कार्रवाई करने में बेबस साबित हो रहा है।
विज्ञापन


रेलवे के अधिकारियों की मानें तो ट्विटर पर ज्यादातर ऐसी शिकायतें आ रही हैं, जिन्हें हेल्पलाइन के जरिये सुलझाया जा सकता है। बावजूद इसके लोग सीधे रेल मंत्री या मंत्रालय को ट्वीट कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं बड़ी संख्या में शिकायतें फर्जी भी निकलती हैं। पर, ऐसे में यात्रियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना उचित नहीं लगता है। फिलहाल बृहस्पतिवार को इस संबंध में एक एडवाइजरी जारी की गई, जिसके प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सभी जोनों के डीआरएम को सौंपी गई है।

इसमें कहा गया है कि यात्री पहले अधिकृत हेल्पलाइन के जरिये मदद लेने का प्रयास करें। अगर वहां से मदद न मिले तो ही ट्वीट करें। शिकायत में सूचना स्पष्ट दें ताकि रेलवे ठीक से मदद कर सके। इसके अतिरिक्त ट्वीट में पीएनआर नंबर, कोच, बर्थ नंबर, यात्रा की तारीख और फोन नंबर जरूर लिखें।

यहां देखें हेल्पलाइन नंबर

railway released helpline numbers and twitter guideline

एडवाइजरी में कहा गया है कि जैसी समस्या है, वैसा ही हैश टैग लगाकर ट्वीट करें। जैसे मेडिकल हेल्प के लिए हैश के साथ मेडीसीएल लिखकर ट्वीट करें।

इसी तरह कैटरिंग सुविधा के लिए हैश कैटजी,आईआरसीटीसी टिकट के लिए हैश आईआरसीटीसी, सिक्योरिटी हेल्प के लिए हैश सिक्योरिटी जरूर दर्ज करें।

ये है एडवाइजरी
•जब रेलवे की ओर से फोन आए तो जरूर अटैंड करें।
•रेलवे की ओर से रिस्पांस के तौर पर किए गए ट्वीट पर नजर रखें।
•टिकट रिफंड से जुड़ा मामला है तो कैंसिलेशन डिटेल जरूर दें।
•समस्या सुलझने के बाद रेलवे फीडबैक जरूर दें।

हेल्पलाइन नंबर
पीएनआर स्टेटस और ट्रेन टाइमिंग की जानकारी- 139
चोरी, सामान छूटने की दशा में, महिला उत्पीड़न - 182
यात्रियों के संबंध में, महिला या विकलांग कोच में अनधिकृत यात्रियों के होने की सूचना- 1800111322
गुणवत्ता और मूल्य से जुड़े खान-पान के मामले- 1800111321

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed