{"_id":"1d2704477bae4ce878c48fae6babeee3","slug":"railway-over-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरा होगा माल एवेन्यू पुल, जाम से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरा होगा माल एवेन्यू पुल, जाम से मिलेगी निजात
ऋषि मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 15 Jan 2014 10:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट क्षेत्र में कटाई वाले पुल से जाने वाले लोगों को जल्द ही जाम से निजात मिल जाएगी। रक्षा मंत्रालय ने माल एवेन्यू रेलवे क्रॉसिंग पर बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) को अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
जल्द ही सेंटर कमांड राज्य सेतु निर्माण निगम को पुल बनाने के लिए हरी झंडी दे देगा। इसके बाद पुल के छावनी के हिस्से में भी निर्माण का आगाज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
सेतु निर्माण निगम के अधिकारियों ने कहा कि जो काम पिछले तीन महीने से प्रभावित है, अनुमति मिलने के बाद युद्ध स्तर पर निर्माण कर उसकी भरपाई की जाएगी और समय पर पुल का लोकार्पण किया जाएगा।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के आवास के सामने बन रहे पुल को लेकर सपा-बसपा की रार छिड़ी हुई है। माल एवेन्यू पुल को लेकर सेंट्रल कमांड ने करीब तीन महीने पहले अपनी संस्तुति रक्षा मंत्रालय को दिल्ली भेजी थी।
सेतु निर्माण निगम का कहना था कि वहां से हरी झंडी मिलने के बाद ही पुल निर्माण का काम आगे बढ़ाया जा सकेगा।
करीब डेढ़ महीने पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी कहा था कि अभी इस पुल को रक्षा विभाग से स्वीकृति नहीं मिली है। ऐसे में माल एवेन्यू पुल का भविष्य अधर में नजर आने लगा था।
कटाई पुल पर एक-एक घंटे तक वाहन फंसे रहते हैं। सेना से अनुमति मिलने के बाद अब तय हो गया है कि बहुत जल्द ही पुल के बचे हुए हिस्से के निर्माण का भी आगाज हो जाएगा।
सेतु निर्माण निगम के परियोजना निदेशक ने बताया कि सबसे पहले रक्षा मंत्रालय का यह आदेश मध्य कमान पहुंचेगा। मध्य कमान स्वीकृति की जानकारी सेतु निर्माण निगम को देगा।
जिसके बाद तीन-चार दिन में काम का आगाज होगा। इस पूरी प्रक्रिया कम से कम सात दिन का समय लग सकता है। उन्होंने कहा कि अनुमति मिलने के अगले तीन महीने में बहुत तेजी से काम किया जाएगा ताकि जितने समय का नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई की जा सके।
माल एवेन्यू के बाद एक और पुल सेना के साथ जमीनी विवाद में फंस गया था। कुकरैल बांध से खुर्रम नगर होते हुए गोमती बैराज बांध को जोड़ने वाले फ्लाईओवर का निर्माण रुका हुआ है।
दरअसल, पुल के अंतिम छोर तक पहुंचते-पहुंचते सेना की भूमि आ गई थी और सेना ने बिना रक्षा विभाग की उच्च स्तरीय स्वीकृति के पुल का काम जारी रखने से राज्य सेतु निर्माण निगम को रोक दिया था।
इस पुल की वजह से लोगों को ढाई से तीन किलोमीटर का चक्कर कम काटना पड़ेगा। वाहन चालक खुर्रमनगर, सर्वोदय नगर से फैजाबाद रोड होते हुए पेपर मिल कॉलोनी न होकर सीधे ही पुल के जरिए गोमती बैराज के नजदीक तक पहुंच जाएंगे। पुल का निर्माण दोनों ओर से लगभग पूरा हो चुका है।
दिसंबर में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बताया था कि रक्षा विभाग ने कुकरैल बांध पुल को अनुमति दे दी है, लेकिन अब तक सेना की ओर से ऐसी कोई जानकारी सेतु निर्माण निगम को नहीं दी गई है। ऐसे में पुल का निर्माण अभी शुरू नहीं किया जा सका है।