{"_id":"6ab3ca76c6610c4d70062ef5","slug":"railway-news-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1933527-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हिंदी निबंध प्रतियोगिता में रेलकर्मियों ने दिखाया हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हिंदी निबंध प्रतियोगिता में रेलकर्मियों ने दिखाया हुनर
विज्ञापन
हिंदी निबंध प्रतियोगिता में रेलकर्मियों ने दिखाया हुनर
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन की ओर से राजभाषा सप्ताह-2026 के तहत बुधवार को हिंदी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ऐशबाग स्थित रेलवे पॉलीक्लीनिक के सभाकक्ष में हुई प्रतियोगिता में रेलकर्मियों ने हिंदी में अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु राव ने बताया कि 18 से 25 सितंबर तक राजभाषा सप्ताह मनाया जा रहा है। निबंध का विषय ‘पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की रेल सेवा की पहुंच वाले पर्यटन स्थल और उनकी विशेषताएं’ रहा। मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने रेलकर्मियों के हिंदीप्रेम को सराहा। वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी रंजना पाटनी ने प्रतियोगिता की अध्यक्षता की। इसमें सभी विभागों के रेलकर्मियों ने भाग लिया।