Lucknow: 50 साल पुराने प्राइमरी स्कूल पर चलेगा रेलवे का हथौड़ा, 100 बच्चों की पढ़ाई खतरे में
लखनऊ के बादशाहनगर रेलवे स्टेशन के पास मौजूद 50 साल पुराने प्राइमरी स्कूल को तोड़ा जाएगा। हालांकि, नया भवन बनाने के लिए अभी तक जमीन नहीं दी गई है।
विस्तार
बादशाह नगर स्टेशन के चौड़ीकरण व मेट्रो स्टेशन से जुड़ा पुल बनाने के लिए स्टेशन के पास मौजूद 50 वर्ष पुराना प्राइमरी स्कूल तोड़ा जाएगा। इससे 100 बच्चों की पढ़ाई पर संकट मंडरा रहा है। स्कूल तोड़े जाने को लेकर रेलवे दो बार नोटिस जारी कर चुका है। हालांकि, उसने यह नहीं बताया है कि विद्यालय के लिए नया भवन कहां दिया जाएगा। जिस जमीन पर स्कूल बनाया गया था, वह भी रेलवे की है।
रेलवे की सहमति से ही विद्यालय की स्थापना की गई थी, लेकिन अब स्टेशन का विस्तार किया जा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने नोटिस में कहा कि विद्यालय जर्जर है। वहीं, एक रेलवे पुल मेट्रो से जोड़ा जाएगा। इसके काम से होने वाले कंपन से स्कूल की इमारत गिरने का डर है। ऐसे में अब इसे तोड़ा जाएगा।
ये भी पढ़े- UP News: यूपी में 10 हजार बाल श्रमिकों की हुई पहचान, 12 हजार से अधिक बच्चों को मिला शिक्षा का मौका
प्रधानाध्यापिका अनीता ने बताया कि इस विद्यालय में ज्यादातर रिक्शा चालकों व मजदूरों के बच्चे पढ़ते हैं।
ये भी पढ़े- UP: विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति का एलान, बिजली निजीकरण के विरोध में 29 मई को देशभर में होगा प्रदर्शन
सरकार से सिफारिश करेगा पूर्वोत्तर रेलवे
पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि यह स्कूल 50 साल पहले बना था। स्टेशन के चौड़ीकरण व मेट्रो स्टेशन से कनेक्ट ब्रिज बनाने के लिए अब इसे तोड़ना पड़ेगा। स्कूल राज्य सरकार का है, इसलिए सरकार से नए भवन की सिफारिश की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.