{"_id":"605ba03c8ebc3ed8347ee1b1","slug":"railway-going-to-increase-temprature-in-ac-coach-lucknow-news-lko5712510102","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के बढ़ते मामलों पर रेलवे बोर्ड अलर्ट, एसी बोगियों का बढ़ेगा तापमान, हेपा फिल्टर भी लगेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के बढ़ते मामलों पर रेलवे बोर्ड अलर्ट, एसी बोगियों का बढ़ेगा तापमान, हेपा फिल्टर भी लगेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए ट्रेनों की एसी बोगियों का तापमान बढ़ाकर 28 डिग्री तक किया जाएगा। इसके साथ ही एसी में हेपा फिल्टर लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं। रेलवे जोनों ने कोरोना पर अंकुश लगाने के लिए एसी बंद करने का प्रस्ताव बोर्ड भेजा था। लेकिन एसी बंद करने से गर्मी में ट्रेन में सफर की मुश्किलों को देखते हुए सिर्फ एसी कूलिंग कम करने के निर्देश मिले हैं। अभी एसी बोगियों में 24 से 25 डिग्री तापमान रखा जाता है। इसे तीन डिग्री और बढ़ाया जाएगा। वहीं, एसी में हेपा फिल्टर लगाकर बारीक कणों को रोका जाएगा। उधर, यात्री एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएस उप्पल ने इस फैसले का विरोध करते हुए कहा कि तापमान 28 डिग्री कर दिया जाएगा तो यात्रियों के पसीने छूट जाएंगे। डीआरएम उत्तर रेलवे संजय त्रिपाठी ने बताया कि कोरोना रोकने के लिए ट्रेनों की एसी बोगियों में तापमान दो से तीन डिग्री बढ़ाया जाएगा। साथ ही एसी में हेपा फिल्टर भी लगाए जाएंगे।
डिपो में हर ट्रेन का सैनिटाइजेशन
ऐशबाग कोचिंग डिपो में आने वाली हर ट्रेन का अब सैनिटाइजेशन होगा। जिन गाड़ियों की सिर्फ सैलून साइडिंग में सफाई होती है, उनमें भी केमिकल का छिड़काव किया जाएगा।
विज्ञापन
डिपो में हर ट्रेन का सैनिटाइजेशन
ऐशबाग कोचिंग डिपो में आने वाली हर ट्रेन का अब सैनिटाइजेशन होगा। जिन गाड़ियों की सिर्फ सैलून साइडिंग में सफाई होती है, उनमें भी केमिकल का छिड़काव किया जाएगा।
विज्ञापन