{"_id":"3b03be5436e550c595ad4e4ddca6e59d","slug":"railway-exhibition-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय रेल के 160 सालों का इतिहास देखिए आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय रेल के 160 सालों का इतिहास देखिए आज
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Wed, 11 Sep 2013 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रेल के गौरवशाली 160 वर्ष पूरे होने पर बुधवार से लखनऊ के कैसरबाग स्थित ललित कला अकादमी में पूर्वोत्तर रेलवे की फोटो प्रदर्शनी शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन
छह दिवसीय इस फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक कृष्ण कुमार अटल करेंगे।
पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम अनूप कुमार ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि दर्शक सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक प्रदर्शनी के जरिए रेलवे की पुरानी यादों को ताजा कर सकेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि फोटो प्रदर्शनी में भारतीय रेल के 160 साल के इतिहास को दर्शाया गया है ताकि आम दर्शक भारतीय रेल की विकास यात्रा को आसानी से समझ सके।
प्रदर्शनी देखने वालों का प्रवेश नि:शुल्क होगा। प्रदर्शनी में पूर्वोत्तर रेलवे के अतीत से जुड़ी स्मृतियों को भी दुर्लभ फोटोग्राफ के माध्यम से दर्शाया गया है।
विज्ञापन
इन स्मृतियों में पूर्वोत्तर रेलवे के 14 अप्रैल 1952 को दिल्ली में दुर्लभ चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई थी, जिसका उद्घाटन डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने किया था। प्रदर्शनी में 117 स्कूलों के बच्चों को आमंत्रित किया गया है।