फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   railway employees against freezing of da

रेलकर्मियों ने महंगाई भत्ते पर रोक के खिलाफ खोला मोर्चा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 05:43 PM IST
विज्ञापन
railway employees against freezing of da
लखनऊ। सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर रोक के फैसले के खिलाफ रेलकर्मियों ने मोर्चा खोल दिया है। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के मंडल अध्यक्ष कारखाना मंडल जगदम्बा तिवारी ने बताया कि आदेश बिल्कुल भी उचित नहीं है। ऐसे समय में कर्मचारियों के भत्तों में कटौती करना कर्मचारियों के मनोबल को गिराने जैसा है। फ्रीज़ किया गया यह महंगाई भत्ता ,औसतन 40 से 45 दिन के वेतन के बराबर पड़ेगा। परिस्थितियों को देखते हुए रेलकर्मचारी पहले ही अपना एक दिन का वेतन पीएम केयर फंड में दे चुके हैं। यूनियन भारत सरकार के ऐसे किसी भी निर्णय का विरोध करती है और सदैव करती रहेगी, जो कर्मचारी विरोधी हों l यह न्यायोचित होगा कि भारत सरकार डीए फ्रीज के फैसले पर पुनर्विचार करे और पुरानी व्यवस्था फिर से बहाल करे l
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed